GW2RU
GW2RU

रूसियों ने कैसे रखी अमेरिका में बैले डांस की नींव? आइए जानते हैं।

कोरियोग्राफर जॉर्ज बैलानचाइन और डांसर सुजैन फैरेल, बैलानचाइन के डॉन क्विक्सोट के एक दृश्य में।
Bert Stern/Condé Nas / Getty Images
यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 'रशियन सीज़न्स' की जबरदस्त सफलता के बाद, रूसी कलाकारों ने विदेशों में अपने खुद के स्कूल खोलने शुरू कर दिए। और आज, उनमें से कई अमेरिकी बैले के प्रतीक बन चुके हैं।

20वीं सदी की शुरुआत में, रूसी बैले मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के थिएटरों से कहीं आगे तक पहुँच चुका था। सर्गेई दियाघिलेव के 'रशियन सीज़न्स' ने यूरोप और अमेरिका का दौरा किया, जबरदस्त सफलता हासिल की और लाखों लोगों के दिलों को मोह लिया। उस समय तक, रूस में बैले शैक्षणिक दृष्टि से पूर्णता के शिखर पर पहुँच चुका था, जबकि अन्य देशों में यह अपनी प्रारंभिक अवस्था में ही था।

1924: दियाघिलेव के निर्देशन में मोंटे कार्लो में 'The Ballets Russes' द्वारा 'Pulcinella' का प्रदर्शन
Sasha/Hulton Archive / Getty Images

बाद में, दियाघिलेव की कंपनी के कई डांसर्स और कोरियोग्राफरों ने विदेशों में बैले को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। तमारा करसविना लंदन में रॉयल अकादमी ऑफ डांस की वाइस प्रेसिडेंट बनीं; ओल्गा प्रीओब्राज़ेंस्काया, ल्युबोव एगोरोवा और मिल्डा क्शेसिंस्काया ने पेरिस में अपने खुद के बैले स्कूल खोले; जबकि एडॉल्फ बोल्म, मिखाइल मोर्दकिन और जॉर्ज बैलानचाइन ने अमेरिका में बैले को विकसित करने में मदद की।

अडॉल्फ बोल्म (1884-1951) और तमारा कार्सविना (1885-1978) — circa 1911, ओरिजिनल 'Ballet Russe' की प्रस्तुति 'द फायरबर्ड' में।
E. O. Hoppe/Hulton Archive / Getty Images

एडॉल्फ बोल्म और सैन फ्रांसिस्को बैले

अमेरिका की सबसे पुरानी प्रोफेशनल बैले कंपनी की स्थापना 1933 में सैन फ्रांसिस्को ओपेरा में हुई थी। इस बैले कंपनी का नेतृत्व रूसी नर्तक एडॉल्फ बोल्म ने किया।

अडॉल्फ बोल्म
Legion Media

बोल्म पहले मरिंस्की थिएटर के कलाकार और दियाघिलेव की कंपनी में एक शानदार डांसर थे। 1916 में अमेरिकी दौरे के दौरान वह घायल हो गए। वहीं रुक गए और अपनी पहली छोटी सी कंपनी  ‘Ballet Intime’ बनाई, जिसमें क्लासिकल कोरियोग्राफी और मॉडर्न डांस का मिलाजुला अंदाज़ था। इसके बाद बोल्म ने मेट्रोपॉलिटन ओपेरा और शिकागो ओपेरा में बैले प्रोडक्शंस पर काम किया और फिर सैन फ्रांसिस्को ओपेरा बैले का नेतृत्व संभाला।

वैनिटी फेयर 1922। अडॉल्फ बोल्म।
Maurice Goldberg/Condé Nast / Getty Images

बोल्म ने इस कंपनी के लिए पहले बैले परफॉर्मेंस की लिस्ट तैयार की और कंपनी को  एक ठोस आधार दिया। 1930 के दशक के अंत में, बोल्म हॉलीवुड चले गए, जहाँ उन्होंने फ़िल्मों के लिए कोरियोग्राफी की और सिखाई।

1942 में, सैन फ्रांसिस्को बैले क्रिस्टेंसन ब्रदर्स के निर्देशन में एक स्वतंत्र कंपनी बन गई। उन्होंने रूसी बैले की परंपराओं को जारी रखा, लेकिन अधिक आधुनिक ढंग से।

1944 में, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर  सैन फ्रांसिस्को ने अमेरिका में पहली बार पूरी 'द नटक्रैकर' का मंचन किया। और इस तरह, अमेरिकियों ने क्रिसमस पर 'नटक्रैकर' की अपनी एक परंपरा विकसित कर ली।

 मिखाइल मोर्दकिन और अमेरिकन बैले थिएटर

मिखाइल मोर्दकिन (1880-1944) और एलेक्जेंड्रा बालाशोवा (1887-1979)। 1914।
B. Ukraintsev / Sputnik

मॉस्को स्कूल के प्रतिनिधि और बोल्शोई थिएटर के पूर्व प्रमुख डांसर, मिखाइल मोर्दकिन न्यूयॉर्क में बैले के ट्रेंडसेटर बन गए। 1925 में, उन्होंने वहाँ अपना खुद का बैले स्कूल खोला और दो साल बाद, 'मोर्दकिन बैले' कंपनी की स्थापना की।

मिखाइल मोर्दकिन 1925 में न्यूयॉर्क शहर में अपनी एक छात्रा के साथ।
Underwood Archives / Getty Images

1940 में, अपनी छात्रा लुसिया चेज़ के साथ मिलकर, उन्होंने 'बैले थिएटर' की नींव रखी। आज यह कंपनी दुनिया भर में 'अमेरिकन बैले थिएटर' (ABT) के नाम से मशहूर है।

30 जून, 1925: न्यूयॉर्क शहर में मिखाइल मोर्दकिन अपने छात्रों के साथ।
Underwood Archives / Getty Images

1960 में, ABT पहली अमेरिकी बैले कंपनी बनी जो USSR गई। इसके डांसर्स में अलेक्जेंडर गोदुनोव, मिखाइल बेरिशनिकोव (जिन्होंने 1980 से 1989 तक कंपनी का निर्देशन भी किया), नतालिया मकारोवा और डायना विश्नेवा शामिल थे।

जॉर्ज बैलानचाइन और न्यूयॉर्क सिटी बैले

रूसी बैले डांसर, कोरियोग्राफर और शिक्षक जॉर्ज बैलानचाइन। 1930।
Hulton-Deutsch Collection/CORBIS/Corbis / Getty Images

शायद अमेरिकी बैले का सबसे बड़ा नाम है शानदार जॉर्ज बैलानचाइन। वैसे तो वह सेंट पीटर्सबर्ग के युवा डांसर जॉर्जी बालानचिवाद्ज़े थे, लेकिन सर्गेई दियाघिलेव की सलाह पर उन्होंने एक अमेरिकी स्टेज नाम रख लिया।

वह 1933 में अमेरिका पहुँचे। वहाँ उनकी मुलाकात संरक्षक लिंकन किर्स्टिन से हुई, जिनके साथ उन्होंने कई डांस कंपनियों की स्थापना की।

1948 में, उन्होंने अपनी मुख्य संस्था – 'न्यूयॉर्क सिटी बैले' (NYCB) – की स्थापना की, जो संक्षेप में, द नेशनल स्कूल ऑफ अमेरिकन बैले बना।

हॉलीवुड का पहला बैले डांस। ये लड़कियाँ बचपन से ही बैले की ट्रेनिंग लेती आई हैं, इसलिए जब निर्देशक बैलानचाइन डांस फॉर्मेशन "सेट" करते हैं, तो वे तुरंत सब समझ जाती हैं। 11 अक्टूबर, 1937।
Bettmann / Getty Images

बैलानचाइन ने रूसी क्लासिकल बैले में अमेरिकी दर्शकों के लिए बदलाव किए — उसे तेज़ और मॉडर्न बना दिया। उनकी पहचान बन गया तथाकथित "प्लॉटलेस बैले", जो पूरी तरह से संगीत के साँचे में ढला होता था।

उन्होंने न भव्य सेट दिखाए, परि कथाएँ। बस डांस को डांस जैसे पेश किया — जहाँ संगीत और मूवमेंट एक होते थे। यह बात अमेरिकी संस्कृति से पूरी तरह मेल खा गई। बैलानचाइन ने एक ऐसी परफॉर्मेंस लिस्ट बनाई जो आज भी NYCB का एक अहम हिस्सा है।

जॉर्ज बैलानचाइन न्यूयॉर्क सिटी बैले, 1960
Neil Libbert / Getty Images

बैलानचाइन का 'द नटक्रैकर' (1954)  दुनिया के बेहतरीन बैले में गिना जाता है। उनकी एक और बेहतरीन कृति है तीन-एक्ट वाला बैले 'ज्वेल्स' (1967)। इस बैले में हर एक्ट एक कीमती रत्न को समर्पित है और उसमें डांस की अलग-अलग स्कूलों की झलक मिलती है।

और पढ़ें