GW2RU
GW2RU

2026 में रूसी साहित्य के 5 अंग्रेजी अनुवाद

Gateway to Russia (Photo: Brankospejs/Getty Images, Pushkin Press, NYRB)
नई दोस्तोयेव्स्की और द्वितीय विश्व युद्ध काल की रचनाओं के बीच, कई कविता संग्रह भी प्रकाशित हुए।
  1. फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की। ‘द फ्रेंड ऑफ द फैमिली’ या, ‘द विलेज ऑफ स्टेपानचिकोवो एंड इट्स इनहैबिटेंट्स’

अनुवादक: इग्नाट एव्सी

Pushkin Press

मॅलिएर के ‘टार्टुफ’ से प्रेरित यह एक हास्य उपन्यास है, जो दोस्तोयेव्स्की  के दूसरे बड़े उपन्यासों की तुलना में कम चर्चित है। इसमें एक गाँव की जागीर का चित्रण है, जो पूरे रूस की एक तस्वीर पेश करती है।

कहानी के मुताबिक, मुख्य किरदार एक विधुर है जिसका नाम येगोर रोस्तानेव है। वह एक दयालु, भोला-भाला और थोड़ा कमज़ोर आदमी है, जो अपनी माँ और एक मुफ्तखोर मेहमान के प्रभाव और दबाव में आ जाता है। वे रोस्तानेव की शादी किसी अमीर जवान लड़की से करवाना चाहते हैं, जबकि उसे अपने बच्चों की गवर्नेस से प्यार है… लेकिन वह अपने जीवन के फ़ैसले खुद नहीं ले पाता।

  1. वासिली ग्रॉसमैन। 'फ्रॉम द फ्रंट लाइन। स्टालिनग्राद–ट्रेब्लिंका–बर्लिन, 1941–45'

अनुवादक: रॉबर्ट चैंडलर और एलिज़ाबेथ चैंडलर

NYRB

वासिली ग्रॉसमैन को 'लाइफ एंड फेट' जैसे महाकाव्य उपन्यास के लिए जाना जाता है, जिसे कई लोग '20वीं सदी का वॉर एंड पीस' कहते हैं। वह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रंट लाइन पर एक युद्ध संवाददाता थे और उन्होंने स्टालिनग्राद से बर्लिन तक पूर्वी मोर्चे की कई बड़ी जंग देखीं। वह ट्रेब्लिंका डेथ कैंप की भयावहता को कवर करने वाले पहले संवाददाताओं में से एक थे।

यह नई किताब ग्रॉसमैन के उन चुनिंदा लेखों का एक संग्रह है जो उन्होंने 'क्रास्नाया ज़्वेज़्दा' ('रेड स्टार') अखबार के लिए लिखे थे।

  1. सिगिज़मंड क्रज़िज़ानोव्स्की। 'द रिटर्न ऑफ मुनचौसेन'

अनुवादक: माइकल कॉमेन्ट्ज़

Academic Studies Press

इस किताब का आखिरी अनुवाद 'न्यू यॉर्क रिव्यू बुक्स' में आए 10 साल से ज़्यादा हो गए। और अब 'अकादमिक स्टडीज़ प्रेस' में इसका नया वर्जन आ रहा है।

क्रज़िज़ानोव्स्की सोवियत काल में नाटक लिखते और थिएटर पढ़ाते थे, लेकिन उनके उपन्यास उनके जीते जी कभी किताब के रूप में नहीं आए। वह उनकी मौत के 30 साल बाद, 1990 के दशक में, कहीं छपे। आलोचक उनकी तुलना बुल्गाकोव और 20वीं सदी के दूसरे बड़े लेखकों से करते हैं, फिर भी वह अपनी पहचान में कम ही जाने गए और आज भी रूस में बहुत कम लोग उन्हें जानते हैं।

'द रिटर्न ऑफ मुनचौसेन' 1920 के दशक में लिखा गया एक व्यंग्यात्मक उपन्यास है, जिसमें बैरन मुनचौसेन सोवियत रूस में चुपके से आता है और वहाँ की नई दुनिया से जूझता है।

  1. ओसिप मंडेलश्टम। 'स्टोन'

अनुवादक: रॉबर्ट ट्रेसी

Princeton University Press

'स्टोन' प्रतीकवादी कवि ओसिप मंडेलश्तम का पहला कविता-संग्रह है, जो 1913 में छपा था। उनकी कविताओं में गहन   प्रतीक और पुरानी सभ्यताओं के संकेत भरे हैं। वह रूसी साहित्य के 'रजत युग' के बड़े नामों में से एक थे। लेकिन स्टालिन के खिलाफ खुलकर बोलने पर, 1938 में उन्हें गिरफ्तार करके गुलाग भेज दिया गया — और वहीं उनकी मौत हो गई।

  1. ओसिप मंडेलश्तम। 'द मीडो व्हेयर टाइम स्टैंड्स स्टिल। एसेंशियल पोएम्स'

अनुवादक: जेम्स ग्रीन

Pushkin Press

इस साल मंडेलश्तम की 135वीं जयंती पर 20वीं सदी के इस बड़े रूसी कवि का एक नया अंग्रेज़ी वर्जन आया है। इस किताब में उनकी बेहतरीन रचनाएँ हैं — जिनमें वह कविताएँ भी हैं जो उनके जीते जी नहीं छप पाई थीं।

बोनस – फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की। 'द इडियट'

अनुवादक: माइकल आर. काट्ज़

W. W. Norton & Company

इस साल दोस्तोयेव्स्की के कई उपन्यासों के नए वर्जन  आने वाले हैं, लेकिन उनमें से ज़्यादातर बस पुराने अनुवादों के नए प्रिंट हैं। सितंबर 2026 में एक नया अनुवाद आ रहा है — दोस्तोयेव्स्की के बड़े उपन्यासों में से एक, जिसे माइकल आर. काट्ज़ ने किया है। वह पहले भी 'द ब्रदर्स करमाज़ोव', 'क्राइम एंड पनिशमेंट' और 'नोट्स फ्रॉम द अंडरग्राउंड' का अनुवाद कर चुके हैं।

और पढ़ें