GW2RU
GW2RU

पूश्किन की बेटी लियो टॉल्स्टॉय के लिए क्या थीं?

Gateway to Russia (Photo: Bridgeman/Getty Images; Leo Tolstoy Museum)
आन्ना कारेनिना के रूप के लिए मॉडल बनीं मारिया गार्तुंग – जो कवि अलेक्सांद्र पूश्किन सबसे बड़ी बेटी थीं।

इस बात की पुष्टि खुद लियो टॉल्स्टॉय ने की थी, साथ ही उनकी पत्नी की बहन तात्याना कुज़्मिंस्काया ने भी, जिन्होंने गार्तुंग और टॉल्स्टॉय की मुलाकात की विस्तृत यादें लिखी हैं:

"हम एक अच्छी तरह से सजी चाय की मेज पर बैठे थे कि तभी दरवाज़ा खुला और एक महिला अंदर आई, काले लेस वाली ड्रेस में। उनकी चाल सहज थी और शरीर भरा-पूरा था, लेकिन बहुत सीधी और खूबसूरत लग रही थीं।

मेरा परिचय उनसे कराया गया। लेव निकोलाइविच (टॉल्स्टॉय) अभी भी मेज पर बैठे थे। मैंने देखा कि वह उन्हें गौर से देख रहे थे।

"यह कौन है?" उन्होंने मुझसे पूछा।

"श्रीमती गार्तुंग, कवि पुश्किन की बेटी।"
"ओह, हाँ," उन्होंने धीरे से कहा, "अब मुझे समझ आया… उसके सिर के पीछे उन अरबी कर्ल (घुंघराले बाल) को देखो। कितने सलीकेदार हैं।"

उस शाम, टॉल्स्टॉय और गार्तुंग बातें करते रहे। और फिर उन्होंने अपनी नायिका का रूप उन्हीं पर आधारित किया – घने, घुंघराले बाल, सिर के पीछे और कनपटियों पर कर्ल और काली पोशाक को नहीं भूले। उपन्यास 'आन्ना कारेनिना' के शुरुआती ड्राफ्ट में, उन्हें 'पूश्किना' भी कहा गया था।

और पढ़ें