GW2RU
GW2RU

रूसी साहित्य के 3 प्लॉट, जो असल ज़िंदगी पर आधारित थे

Legion Media
'वॉर एंड पीस' और 'द कैप्टन्स डॉटर' जैसे उपन्यास असल ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित हैं, लेकिन इसके अलावा भी रूसी लेखकों ने अपने कई प्लॉट असल ज़िंदगी से लिए हैं। आइए, जानते हैं कुछ बेहतरीन प्लॉट्स।

1.लियो टॉल्स्टॉय – आन्ना कारेनिना

2012 की फिल्म 'आन्ना कारेनिना' में कीरा नाइटली, जो राइट द्वारा निर्देशित।
Legion Media

रूसी साहित्य में अक्सर ऐसे किरदार मिल जाएँगे जिन्होंने अपनी ज़िंदगी का अंत खुद तय किया। और ये सिलसिला आन्ना कारेनिना से पहले का है। बस उन्होंने हकीकत को अलविदा कहने के लिए दूसरे रास्ते चुने।

लेखक और आलोचक पावेल बेसिन्स्की के अनुसार, टॉल्स्टॉय खुद कभी ऐसा सीन नहीं सोच सकते थे, क्योंकि उस दौर में यह बहुत कड़ा कदम था। सवाल ये है कि फिर यह आया ट्विस्ट कहाँ से? जवाब है, असल ज़िंदगी से।

टॉल्स्टॉय अपनी एस्टेट यास्नाया पोलियाना के पास हुई एक घटना से बहुत प्रभावित हुए। 32 साल की एक अविवाहित महिला, आन्ना पिरोगोवा, ने ट्रेन के नीचे कूदकर जान दे दी। उसने ऐसा टॉल्स्टॉय के पड़ोसी, ज़मींदार ए.एन. बिबिकोव से बदला लेने के लिए किया। आन्ना उसकी एस्टेट पर हाउसकीपर थी। उनके बीच संबंध थे, लेकिन बिबिकोव ने किसी और को प्रपोज़ कर दिया।

  1. फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की ‘द ब्रदर्स करमाज़ोव’
1968 की सोवियत फिल्म में दिमित्री करमाज़ोव के रोल में मिखाइल उल्यानोव
Sputnik

दोस्तोयेव्स्की के उपन्यासों में हत्याएँ आम बात है। और ‘द ब्रदर्स करमाज़ोव’ का प्लॉट एक असली जासूसी कहानी है।

साइबेरिया में सज़ा काटते हुए दोस्तोयेव्स्की को एक बहुचर्चित आपराधिक मामले के बारे में पता चला। दिमित्री इलिंस्की नाम का एक शख्स गलती से अपने पिता की हत्या के आरोप में फँस गया था, जबकि उसने वह जुर्म नहीं किया था, फिर भी उसे सज़ा हो गई थी।

लेखक हैरान था कि उस आदमी को उस जुर्म की सज़ा मिल रही थी जो उसने किया ही नहीं था। दोस्तोयेव्स्की उस "अपराधी" से मिले और उसकी कहानी उपन्यास का आधार बनी। उपन्यास के हीरो दिमित्री करमाज़ोव का नाम इलिंस्की के नाम पर रखा गया, साथ ही बाहरी खूबियाँ, जोशीला कैरेक्टर और अंदर की श्रेष्ठता भी।

  1. अलेक्सांद्र कुप्रिन ‘द गार्नेट ब्रेसलेट’
1964 की फिल्म 'द गार्नेट ब्रेसलेट' में वेरा निकोलायेव्ना के रोल में अरियादना शेंगेलाया
Sputnik

एक डचेस को किसी अनजान प्रशंसक की तरफ से गार्नेट वाला एक ब्रेसलेट उपहार में मिलता है। कई सालों से यह अनजान शख्स उसे प्यार भरे पत्र भेजता रहा है। लेकिन वह शादीशुदा महिला है और उसे ये सब बातें अच्छी नहीं लगतीं। वह अपने पति और भाई से उस जिद्दी प्रशंसक  से निजात दिलाने और उसे ब्रेसलेट वापस करने के लिए कहती है।

पता चलता है कि वह कोई छोटा-मोटा कर्मचारी था, जो उससे प्यार करता था, एक बहुत साधारण और मामूली आदमी। उसने अपनी सारी कमाई इस महँगे ब्रेसलेट पर लगा दी थी। उसने वादा किया कि वह डचेस को दोबारा परेशान नहीं करेगा, और बस एक आखिरी चिट्ठी लिखी, जिसमें उसने लिखा कि वह इसी इश्क़ के लिए जीता था, और यही उसका एकमात्र सुख था।

एक ज़िद्दी प्रशंसक, एक गार्नेट ब्रेसलेट और एक बातचीत जिसमें उसने वादा किया कि वह उसे परेशान नहीं करेगा। यह सब किसी किताब की कहानी नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी थी। और यह किस्सा कुप्रिन के करीबी दोस्त की बहन से जुड़ा था।

लेकिन लेखक ने कहानी में और नाटकीयता डाल दी। उसके दुखी हीरो ने खुदकुशी कर ली और राजकुमारी उसके आखिरी खत पर रो पड़ती है। असल ज़िंदगी में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

और पढ़ें