रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत को अंतरिक्ष से दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं (वीडियो)
धरती के साथ अंतरिक्ष में भी लहराया रूस और भारत की दोस्ती का परचम। लाखों मील दूर अंतरिक्ष की ऊँचाइयों से रूसी कॉस्मोनॉट्स ने फहराया भारत का तिरंगा।
Roscosmos
15 अगस्त से ठीक पहले, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीयों को भेजा संदेश और दी हार्दिक शुभकामनाएँ। रोस्कोसमोस के अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव, आंद्रेई फेदयेव और आन्ना किकिना ने रूस और भारत के बीच स्थायी मित्रता को याद किया – यूरी गागरिन की 1961 की भारत यात्रा से लेकर भारत के पहले उपग्रह 'आर्यभट्ट' और राकेश शर्मा की अंतरिक्ष उड़ान जैसे संयुक्त अभियानों तक। जैसे-जैसे भारत अपने अंतरिक्ष यान 'गगनयान' कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है, अंतरिक्ष यात्रियों ने देश की शांति, समृद्धि और अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊँचाइयों की कामना की।