GW2RU
GW2RU

रूसी भाषा में सप्ताह के दिनों के नाम कैसे पड़े और इनके पीछे क्या कहानी है?

Gateway to Russia (Photo: npstockphoto/Getty Images)
रूसी भाषा में, हफ़्ते के दिनों के नाम दूसरी गैर-स्लाविक भाषाओं से बहुत अलग हैं और चर्च की परंपरा से जुड़े हैं।

रूसी भाषा में ‘неделя’ (नेदेल्या) शब्द का मतलब आज ‘सप्ताह’ होता है, यानी सात दिनों का पूरा हफ्ता। लेकिन पहले इसका मतलब ‘रविवार’ हुआ करता था। यह शब्द ‘не делать’ (ने देलात) यानी “कुछ न करना” से बना है, क्योंकि चर्च परंपरा के अनुसार रविवार आराम का दिन माना जाता था।

Понедельник (पोनेदेल्निक) — सोमवार
इसका सीधा मतलब है: “सप्ताह के बाद” यानी ‘после недели’ (पोस्‍ले नेदेली)।

Вторник (व्तोर्निक) — मंगलवार
यह ‘второй’ (वतारोय) यानी “दूसरा” शब्द से आया है। मतलब — हफ्ते का दूसरा दिन।

Среда (स्रेदा) — बुधवार
यह ‘середина’ (सिरेदिना) यानी “बीच” से बना है। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते के हिसाब से यह बीच का दिन माना जाता है।

Четверг (चेत्वेर्ग) — गुरुवार
यह ‘четвертый’ (चेत्वेर्ती) यानी “चौथा” शब्द से आया है।
Пятница (प्यातनित्सा) — शुक्रवार
यह ‘пятый’ (प्याती) यानी “पांचवां” दिन है।

Суббота (सुब्बोता) — शनिवार
इस शब्द की जड़ें हिब्रू भाषा में हैं और इसका संबंध ‘शब्बात’ से माना जाता है — जो बाइबिल में आराम के दिन के रूप में जाना जाता है।

Воскресенье (वस्क्रेसेन्‍ये) — रविवार
इस दिन का नाम ‘ईसा मसीह के पुनरुत्थान’ — ‘Воскресение Христово’ के सम्मान में रखा गया है।