ज़ेलेनोग्रादस्क – 3 रूसी शब्दों में

Legion Media
Legion Media
ये शहर 13वीं सदी में ट्यूटनिक ऑर्डर के शूरवीरों ने बसाया था। 1947 तक इसका नाम क्रांज़ था। आज ये रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र का एक मशहूर रिसॉर्ट है। तो चलो जानते हैं इसकी 3 खास पहचान

1. КУРШСКАЯ КОСА (कुर्शस्काया कोसा)

ruslanbolgov / Getty Images
ruslanbolgov / Getty Images

98 किलोमीटर लंबी ये संकरी रेतीली पट्टी कुरोनियन लैगून को बाल्टिक सागर से अलग करती है। इसका नाम प्राचीन कुरोनियन जनजाति के नाम पर रखा गया। ये ज़ेलेनोग्रादस्क से लिथुआनिया के क्लेपेडा तक फैली हुई है। सुंदरता देखते ही बनती है!

2. КОШКИ (बिल्लियाँ)

Legion Media
Legion Media

ज़ेलेनोग्रादस्क रूस की "बिल्लियों का शहर" है। हर तरफ बिल्लियाँ – दीवारों पर उनके म्यूरल्स, बिक रहे कैट-थीम वाले सूविनियर, और एक पूरा कैट म्यूज़ियम! कहानी है कि बिल्लियों ने एक बार शहर को चूहों से बचाया था, और लोग आज भी उनका एहसान मानते हैं।

3. ВОДОНАПОРНАЯ БАШНЯ (पानी की मीनार)

Legion Media
Legion Media

ये ज़ेलेनोग्रादस्क की सबसे ऊंची और खूबसूरत बिल्डिंग्स में से एक है। 20वीं सदी की शुरुआत में बनी ये 40 मीटर की मीनार, आज एक कैट म्यूज़ियम और ऊपर से देखने के लिए ऑब्जर्वेशन डेक है।