3 रूसी शब्दों में - त्युमेन
1. ТЮМЕНСКИЙ БОЛЬШОЙ ДРАМАТИЧЕСКИЙ ТЕАТР (त्युमेन बोल्शोई ड्रामा थिएटर)
यह फ्लोर एरिया के हिसाब से रूस का सबसे बड़ा ड्रामा थिएटर है! इसका 36,000 वर्ग मीटर चार ऑडिटोरियम में बंटा है, जिनमें से प्रत्येक में 1,171 दर्शक बैठ सकते हैं। थिएटर में हर साल लगभग 500 प्रदर्शन होते हैं।
2. МОСТ ВЛЮБЛЕННЫХ (ब्रिज ऑफ लवर्स)
यह केबल-स्टेड पैदल पुल त्युमेन के मुख्य लैंडमार्क्स में से एक है और कपल्स के लिए मीटिंग की पसंदीदा जगह है। यह "लव" लॉक से ढका हुआ है, जिन्हें समय-समय पर बढ़ते वजन के कारण काटना पड़ता है।
3. СВЯТО-ТРОИЦКИЙ МОНАСТЫРЬ (होली ट्रिनिटी मठ)
17वीं सदी की शुरुआत में स्थापित, यह मठ साइबेरिया के सबसे पुराने मठों में से एक है। सोवियत काल में, यहाँ नास्तिकता का संग्रहालय और टीबी से पीड़ित बच्चों के लिए एक सेनेटोरियम था। 1996 में, इसे रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च को वापस कर दिया गया।