3 रूसी शब्दों में - इर्कुत्स्क क्षेत्र
1. ЛЕДОКОЛ «АНГАРА» ('आंगारा' आइसब्रेकर)
साल 1900 में पानी में उतारा गया "आंगारा" दुनिया के सबसे पुराने संरक्षित आइसब्रेकर जहाजों में से एक है। इस जहाज का इस्तेमाल बैकाल झील पर बर्फ तोड़ने और यात्री परिवहन के लिए किया जाता था, और रूसी गृहयुद्ध के दौरान यह लड़ाई में भी शामिल हुआ था। 1990 में "आंगारा" को इर्कुत्स्क जलाशय में स्थायी रूप से संग्रहालय जहाज के रूप में रखा गया।
2. БАЙКАЛ (बैकाल)
बैकाल दुनिया की सबसे गहरी झील है। इसकी अधिकतम गहराई 1642 मीटर है। 31,722 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ, यह दुनिया की सबसे बड़ी झीलों की सूची में सातवें स्थान पर है। इसका पानी इतना साफ है कि 40 मीटर की गहराई तक सब कुछ साफ देखा जा सकता है।
3. ЕВГЕНИЙ ЕВТУШЕНКО (येवगेनी येवतुशेंको)
मशहूर सोवियत और रूसी कवि येवगेनी येवतुशेंको का जन्म 18 जुलाई 1932 को इर्कुत्स्क क्षेत्र के ज़ीमा शहर में हुआ था। उनके कविता के कार्यक्रमों में स्टेडियम और कॉन्सर्ट हॉल खचाखच भरे रहते थे। 1963 में उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, द बीटल्स बैंड के संगीतकार उनकी कविताएं पढ़ा करते थे।