3 रूसी शब्दों में- क्रास्नादोर

G. Dyachuk/Kuban inform/ / TASS
G. Dyachuk/Kuban inform/ / TASS
यह शहर देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले और तेज़ी से बढ़ते शहरों में से एक है, और यह एक बड़ा आर्थिक केंद्र भी है। इसे अक्सर "दक्षिणी रूस की राजधानी" कहा जाता है। यहाँ इसके तीन मुख्य प्रतीक हैं।

1. ЦАРСКИЕ ВОРОТА (राज्य द्वार)

Vitaly Timkiv / Sputnik
Vitaly Timkiv / Sputnik

अलेक्जेंडर आर्क (विजयी द्वार) , जिसे रॉयल गेट (शाही द्वार) के नाम से भी जाना जाता है, 1888 में सम्राट अलेक्जेंडर III के आगमन के लिए बनाया गया था। इसे 1928 में ढहा दिया गया, और 80 साल बाद (2008 में) इसे दोबारा बनाया गया।

2. КАЗАКИ (कोसैक)

Vitaly Timkiv / Sputnik
Vitaly Timkiv / Sputnik

1793 में कोसैक्स द्वारा बसाया गया यह शहर, अब क्यूबन कोसैक सेना की राजधानी है। यहाँ कोसैक्स की मूर्तियाँ हैं, एक कोसैक गाना बजाने वाला समूह (कोसैक चोइर) है, और यहाँ एक 'कोसैक' FM रेडियो स्टेशन भी है।

3. СВЯТО-ЕКАТЕРИНИНСКИЙ КАФЕДРАЛЬНЫЙ СОБОР (सेंट कैथरीन कैथेड्रल)

Vitaly Timkiv / Sputnik
Vitaly Timkiv / Sputnik

यह रूस के सबसे बड़े चर्च में से एक है, जिसमें 4,000 लोग बैठ सकते हैं। सोवियत काल के दौरान, इस कैथेड्रल में हवाई जहाज के इंजनों की मरम्मत होती थी और यहाँ छोटे विमान भी रखे जाते थे। पेरेस्त्रोइका (सुधारों) के दौरान, 1988 में, यहाँ के घंटियाँ फिर से बजने लगीं।