रूसी मुंहावरे में ‘फोर्तेल’ शब्द का क्या अर्थ है?

Kira Lisitskaya (Photo: Florian Hiltmair/imageBROKER.com/Global Look Press; magnific.com)
Kira Lisitskaya (Photo: Florian Hiltmair/imageBROKER.com/Global Look Press; magnific.com)
"क्या बात है! क्या फोर्तेल मारा है!" कोई कुछ फेंक नहीं रहा, बल्कि सबको चौंका दिया है।

"Фортель" (Fortel) – क्या है यह शब्द?
'फोर्तेल' शब्द जर्मन के 'Vorteil' (फायदा / बढ़त) और पोलिशके 'Fortyl' से आया है।
रूसी में इसे थोड़ा ढाल लिया गया – "Фортель" (Fortel)।

सेना में इसका इस्तेमाल
पहले यह शब्द सेना (военные – voennye) में इस्तेमाल होता था।
वहाँ 'फोर्तेल' का मतलब था – कोई चतुराई भरी चाल या सैन्य दांव-पेंच (военная хитрость – voennaya khitrost).

कला की दुनिया में
बाद में यह कला (искусство – iskusstvo) की दुनिया में भी घुस गया।
यहाँ इसका मतलब था – कोई शानदार नाटकीय करतब(театральный трюк – teatralnyy tryuk).

साहित्य में
19वीं सदी तक आते-आते 'फोर्तेल' रूसी साहित्य (русская литература – russkaya literatura) में पूरी तरह से बस गया।
खासतौर पर मिखाइल साल्तिकोव-शेड्रिन (Михаил Салтыков-Щедрин) को यह शब्द बहुत पसंद था।
अपनी कहानी 'डायरी ऑफ़ अ प्रोविंशियल इन सेंट पीटर्सबर्ग' में वह सलाह देते हैं:
"या एक और फोर्तेल: अगर तुम फँस गए हो, अगर तुम्हें लगे कि तुम्हारी जुबान अटक रही है – तो पूरे दम से लिखो: 'इस बारे में कभी और बात करेंगे' – और फिर चुप हो जाओ!"

आज के ज़माने में
रूसी बोलचाल में यह शब्द इतना घुल-मिल गया कि आज इसका मतलब है –
कोई अजीबोगरीब हरकत, अनोखा अंदाज़ या अप्रत्याशित चाल(эксцентричный поступок – ekstsentrichnyy postupok).