GW2RU
GW2RU

3 रूसी शब्दों में - व्लादिमीर क्षेत्र

Yuli Akhromeev / Sputnik
यह इलाका प्राचीन रूस का दिल हुआ करता था, और आज यह मध्ययुगीन वास्तुकला के अनोखे स्मारकों के लिए मशहूर है। यहाँ इसके तीन मुख्य प्रतीक हैं।

1. ЗОЛОТЫЕ ВОРОТА ВЛАДИМИРА (व्लादिमीर का गोल्डन गेट)

Maksim Blinov/Sputnik

1164 में बने ये दरवाजे व्लादिमीर शहर के मुख्य औपचारिक प्रवेश द्वार के रूप में काम करते थे और एक किले का हिस्सा थे – जो आज नहीं बचा है। लकड़ी के दरवाज़े सोने से मढ़े तांबे से ढके थे और धूप में बहुत चमकते थे – इसीलिए यह नाम पड़ा।

2. ЦЕРКОВЬ ПОКРОВА НА НЕРЛИ (नेरली नदी पर चर्च ऑफ द इंटरसेशन)

Kristina Solovyeva/Sputnik

यह सफेद पत्थर का चर्च व्लादिमीर से 10 किमी दूर 12वीं सदी में प्रिंस आंद्रेई बोगोलिउब्स्की की बुल्गारियाई लोगों पर जीत के उपलक्ष्य में बनाया गया था। यह एक कृत्रिम पहाड़ी पर खड़ा है, जिसे पत्थर की पट्टियों से ढका गया था, ताकि बाढ़ के दौरान चर्च में पानी न भर सके।

3. ПЕТР И ФЕВРОНИЯ МУРОМСКИЕ (मुरोम के पीटर और फेवरोनिया)

Polozovsky

प्रिंस पीटर और उनकी पत्नी फेवरोनिया को रूस में आदर्श जोड़ा माना जाता है। वह पूरी जिंदगी एक दिल और एक जान से रहे, एक ही दिन मर गए, और मरने के बाद उन्हें संत घोषित कर दिया गया। 8 जुलाई को रूस में 'परिवार, प्रेम और निष्ठा दिवस' मनाया जाता है, जो इन्हीं संतों की स्मृति के दिन पड़ता है।