GW2RU
GW2RU

क्या रूस में दूसरी या दोहरी नागरिकता रख सकते हैं?

beast01 / Getty Images
हाँ, रूसी कानून दूसरा पासपोर्ट रखने की अनुमति देता है – न तो रूसी नागरिकों के लिए और न ही रूसी नागरिकता प्राप्त करने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह प्रतिबंधित है। आइए सभी विवरणों को बारी-बारी से समझते हैं।

दूसरी या दोहरी नागरिकता?

पहले, शब्दों को स्पष्ट कर लें: दोहरी नागरिकता का मतलब है कि दोनों देश किसी व्यक्ति को एक साथ अपना नागरिक मानते हैं। उदाहरण के लिए, यदि दोनों देशों में अनिवार्य सैन्य सेवा है और व्यक्ति उसे पूरा कर चुका है, तो दूसरा देश उस अवधि को मान्यता देता है। या फिर आप चुन सकते हैं कि किस देश में टैक्स देना है (आमतौर पर जहाँ आप रहते और काम करते हैं)। दोहरी नागरिकता तभी बनती है जब देशों के बीच कोई विशेष अंतरराष्ट्रीय समझौता हो। कानून के अनुसार, इसका मतलब है कि एक देश दूसरे की नागरिकता की कानूनी वैधता को मान्यता देता है।

हालाँकि, दूसरी (या उससे अधिक) नागरिकता रखने का मतलब है कि प्रत्येक राज्य व्यक्ति को विशेष रूप से अपना नागरिक मानता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति के हर उस देश में दायित्व हैं, जहाँ उसके पास नागरिकता है।

फिलहाल, रूस की केवल ताजिकिस्तान, अब्खाज़िया और दक्षिण ओसेशिया के साथ नागरिकता समझौते हैं। बाकी सभी देशों के नागरिकों के लिए "दोहरी नागरिकता" नहीं, बल्कि "दूसरी नागरिकता" (या एकाधिक नागरिकता) कहना सही होगा।

क्या रूस में दूसरी नागरिकता की अनुमति है?

दूसरा पासपोर्ट रखना रूसी नागरिकों या रूसी नागरिकता लेने वालों के लिए प्रतिबंधित नहीं है। कानून संख्या 138-FZ ‘रूसी संघ की नागरिकता पर’ (2023 के अनुसार)

आपको अपनी मूल नागरिकता का त्याग रूसी नागरिकता लेने के लिए तभी करना होगा, यदि आपके  मूल देश के कानून इसे अनिवार्य रूप से करने का प्रावधान रखते हैं।

हालाँकि, रूसी नागरिकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे दूसरा पासपोर्ट (या किसी दूसरे देश में रेजिडेंस परमिट) प्राप्त करने के 60 दिनों के भीतर गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दें (यह आमतौर पर "Gosuslugi" पोर्टल जो कि राज्य लोक सेवाएँ पोर्टल है के माध्यम से किया जाता है)। यह उन रूसी नागरिकों पर भी लागू होता है जो स्थायी रूप से विदेश में रहते हैं।

इस नियम का पालन न करने पर भारी जुर्माना हो सकता है – 2,00000 रूबल (लगभग $2,600) तक। लेकिन, इतना ही नहीं: सजा में 400 घंटे तक की अनिवार्य सामुदायिक सेवा भी शामिल हो सकती है।

IraEfremova / Getty Images

रूस में दूसरा पासपोर्ट रखने वालों के लिए और क्या महत्वपूर्ण है?

दूसरा पासपोर्ट मिलने के बाद, आपको यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि अब आप पर हर उस देश का कानून अलग-अलग लागू होगा, जिसकी नागरिकता आपके पास है।

टैक्स के मामले में, यह महत्वपूर्ण है कि आप किस देश के टैक्स रेजिडेंट होंगे – यानी आप 12 महीनों में लगातार 183 दिन से अधिक कहाँ रहते हैं। आप केवल एक देश के टैक्स रेजिडेंट हो सकते हैं। रूस में, निवासी अपनी आय का 13%-15% टैक्स देते हैं, जबकि गैर-निवासी  30% देते हैं।

लेकिन फायदे भी हैं। मसलन, रूस में प्रॉपर्टी खरीदते समय आप टैक्स छूट ले सकते हैं, और बेचते समय एक विदेशी के मुकाबले (जो 30% देता है) आप रूसी नागरिक होने के कारण सिर्फ 13% टैक्स देते हैं।

सेना में भर्ती  को भी याद रखना ज़रूरी है, जिसे रूस में 18-30 वर्ष के पुरुषों को पूरा करना होता है। यदि कोई रूसी नागरिक छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहता है, तो उसे सैन्य भर्ती  कार्यालय में आवेदन करके रजिस्ट्रेशन हटवाना होगा 'Gosuslugi' (राज्य लोक सेवाएँ) पोर्टल के माध्यम से। हालाँकि, यदि आप रूस में रहते हैं, तो पासपोर्ट प्राप्त करने के दो सप्ताह के भीतर पुरुषों को सैन्य सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष भर्ती के अधीन नहीं हैं, लेकिन उन्हें रिजर्व में रखा जाता है।

 

और पढ़ें