GW2RU
GW2RU

रूस की जलवायु कैसी है?

याल्टा में बर्फ की चादर, फरवरी 2025।
Max Vetrov / Sputnik
रूस में एक साथ तीन मौसमों का अनोखा संगम है: आर्कटिक सर्कल में 30 डिग्री की गर्मी, सेंट पीटर्सबर्ग में बारिश, और याकूतिया में भयंकर ठंड।

रूस में मौसम का ऐसा अजब संगम है कि एक तरफ आर्कटिक सर्कल के ऊपर भी पारा 30 डिग्री तक चढ़ जाता है, तो दूसरी तरफ सेंट पीटर्सबर्ग जैसे शहरों में बिना छाते के बाहर निकलना नामुमकिन है, और याकूतिया तथा उसके आसपास इतनी भयंकर ठंड पड़ती है कि साँसें जम जाएँ।  

रूस में चार तरह के जलवायु क्षेत्र हैं — आर्कटिक, सबआर्कटिक, टेम्परेट और सबट्रॉपिकल। यही वजह है कि रूस की जलवायु अविश्वसनीय रूप से विविधताओं से भरी हुई है।

  1. आर्कटिक और सबआर्कटिक क्षेत्र: दुनिया का किनारा
नोरिल्स्क में बर्फबारी।
Stringer / Sputnik

रूस के सबसे उत्तरी क्षेत्र आर्कटिक और सबआर्कटिक क्षेत्रों में स्थित हैं। वहाँ सर्दियाँ अत्यधिक कठोर होती हैं, जबकि गर्मियाँ छोटी और ठंडी होती हैं। उच्च अक्षांशों पर पोलर डे और  पोलर नाइट भी होती हैं।

सर्दिया अक्टूबर में आती है, और कभी-कभी सितंबर में ही। नोरिल्स्क, वोरकुटा और पेवेक जैसे उत्तरी शहरों में गर्मियों में भी बर्फ को पिघलने का पर्याप्त समय नहीं मिलता। इसी तरह, नोरिल्स्क में जुलाई और अगस्त का औसत तापमान लगभग +14°C है, और सर्दी (जो साल का अधिकांश समय रहती है) में लगभग -26°C।

फिर भी, गर्मियों में 30 डिग्री की गर्मी की एक लहर आती है, जो आमतौर पर कुछ ही दिनों तक रहती है और उसके बाद अचानक पतझड़ का मौसम आ जाता है।

  1. टेम्परेट बेल्ट: बारिश से बर्फ तक
मॉस्को क्रेमलिन
Alexey Mayshev / Sputnik

अधिकांश रूस टेम्परेट ज़ोन में स्थित है, जो कई प्रकारों में विभाजित है: टेम्परेट कॉन्टिनेंटल (रूस का यूरोपीय भाग यूराल तक), कॉन्टिनेंटल (क्रास्नोयार्स्क तक, साथ ही कालमिकिया और अस्त्राखान क्षेत्र), शार्पली कॉन्टिनेंटल (अधिकांश याकूतिया), मैरिटाइम क्लाइमेट (कामचतका) और टेम्परेट मॉनसून (प्रिमोर्स्की क्राय, सखालिन)।

मॉस्को सहित देश के मध्य भाग में सर्दियाँ ठंडी होती हैं। जनवरी में औसतन लगभग -6°C, लेकिन अक्सर -20°C तक गिर जाता है, हालाँकि उत्तर जितना चरम नहीं, जबकि गर्मियाँ गर्म और उमस भरी होती हैं, जुलाई-अगस्त में +20°C तक पहुँच जाती हैं।  

बाल्टिक सागर की वजह से कैलिनिनग्राद और सेंट पीटर्सबर्ग का मौसम सामान्य रहता है। औसत तापमान मॉस्को के करीब तो है, लेकिन इसमें अचानक उतार-चढ़ाव नहीं आता। सर्दियाँ बहुत कड़ी नहीं होतीं, और वहाँ अक्सर बारिश होती है।

नोवोसिबिर्स्क में, जनवरी का औसत तापमान -17°C और जुलाई का +19°C होता है।

व्लादिवोस्तोक में, जुलाई-अगस्त का औसत तापमान +17°C और जनवरी का -12°C होता है। गर्मियों में, आमतौर पर भारी बारिश होती है, यह मानसूनी मौसम की एक विशेषता है।

  1. सबट्रॉपिक्स: गर्माहट और खिली धूप
जनवरी के मध्य में ऐसा दिखता है सोची।
Ekaterina Lyzlova / Sputnik

रूस में  सबट्रॉपिकल मौसम का अनुभव केवल एक ही जगह मिलता है ,और वह है काला सागर के तटवर्ती क्षेत्र। इसी क्षेत्र में सोची, अनापा और गेलेंदज़िक जैसे पर्यटन शहर आते हैं। इन जगहों पर बर्फ बहुत कम पड़ती है, और जब पड़ती भी है, तो वह एक दुर्लभ घटना बन जाती है। यहाँ का मौसम सुहावना और आरामदेह होता है। मसलन, सोची में जुलाई और अगस्त के महीने में औसत तापमान +24°C रहता है, जबकि जनवरी में यह +6°C होता है।

  1. तापमान के रिकॉर्ड्स
याकूतिया के पूर्व में ओम्याकॉन गांव में -39°C तापमान पर सर्दियों को दर्शाती एक बैल की मूर्ति।
Vadim Skryabin / TASS

सबसे कम तापमान याकूतिया में, ओम्याकोन गाँव और वरखोयांस्क शहर (लगभग -67°C) में दर्ज किया गया है। इन स्थानों को अक्सर 'शीत के पोल्स' कहा जाता है।

और सबसे अधिक तापमान कालमिकिया की बस्तियों में दर्ज किया जाता है, जो आमतौर पर +45°C तक पहुँच जाता है।

इसके अलावा, जो क्षेत्र कॉन्टिनेंटल और शार्पली कॉन्टिनेंटल में स्थित हैं, वे आम तौर पर अपने तापमान रेंज में भिन्न होते हैं। याकूतिया में गर्मियाँ अक्सर +30°C से ऊपर होती हैं, जबकि कालमिकिया में सर्दियाँ बहुत ठंडी और हवादार होती हैं।

 

और पढ़ें