रूस में एक विदेशी लघु व्यवसाय कैसे शुरू कर सकता है?

Valery Matystin / TASS
Valery Matystin / TASS
"अगर आप अपनी खुद की कॉफी शॉप, स्टूडियो या दुकान खोलने का सपना देख रहे हैं, तो आपको आधिकारिक तौर पर 'इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर' के तौर पर रजिस्टर कराना होगा। ('इंडिविजुअलनी प्रेडप्रिनिमैटेल' या संक्षेप में 'IP')। आइए जानते हैं यह कैसे होता है।"

अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा है, तो आप रूस में व्यवसाय कर सकते हैं। बस एक शर्त है – आपके पास या तो टेम्परेरी रेजिडेंस परमिट होना चाहिए, या फिर परमानेंट रेजिडेंस परमिट। साथ ही, यह व्यवसाय आप उसी क्षेत्र में कर सकते हैं, जहाँ आप रजिस्टर्ड हैं।

'IP' स्टेटस किस तरह के व्यवसाय के लिए उपयुक्त है?

रूस में 'आईपी' रजिस्ट्रेशन उन लोगों के लिए ठीक रहता है जो छोटे पैमाने का व्यवसाय करना चाहते हैं – जहाँ कंपनी का मालिक अकेले ही फैसले लेता हो। 'IP' में न तो कोई अधिकृत पूंजी होती है, न ही कोई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स। आमतौर पर इसके अंतर्गत ये काम आते हैं: दुकानदारी, सफाई का काम, टायर सर्विस, ब्यूटी पार्लर, कैफे वगैरह।

'ऑल-रशियन क्लासिफायर ऑफ टाइप्स ऑफ इकोनॉमिक एक्टिविटीज' (OKVED) में आप अपना फील्ड चुन सकते हैं https://www.consultant.ru/document/cons_doc_LAW_163320/ 

'IP' रजिस्टर करने के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए?

Cavan Images / Getty Images
Cavan Images / Getty Images

'IP' रजिस्टर कराने के लिए किसी विदेशी नागरिक के पास उसका पासपोर्ट होना चाहिए, साथ ही या तो टेम्परेरी रेजिडेंस परमिट या फिर परमानेंट रेजिडेंस परमिट भी चाहिए।  पासपोर्ट की एक नोटराइज़्ड रूसी अनुवाद वाली कॉपी भी ज़रूरी होती है।

इसके अलावा, आवेदन फॉर्म नंबर P21001 (रूसी भाषा में) को भरना और उसका प्रिंट निकालना होता है।

आपको 800 रूबल (लगभग $10) का सरकारी शुल्क भी देना होता है – लेकिन यह तभी लागू होता है जब आप दस्तावेज़ व्यक्तिगत रूप से जमा कर रहे हों।

रूस में 'IP' रजिस्टर कहाँ कर सकते हैं?

ऑनलाइन: फेडरल टैक्स सर्विस की वेबसाइट पर और 'Gosuslugi' (रूसी सरकार का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल) वेबसाइट पर। रजिस्टर करने के लिए, दस्तावेज़ों के अलावा, आपको एक एन्हांस्ड क्वालिफाइड इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर चाहिए होंगे। यह आप टैक्स सर्विस के सर्टिफिकेशन सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं (पते रूसी भाषा में उपलब्ध हैं)।

व्यक्तिगत रूप से: 'मोई डोक्युमेंटी' ('माई डॉक्युमेंट्स') सेंटर पर (या 'MFC' – 'मल्टीफंक्शनल सेंटर')। ये सेंटर रूस के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। आप 'एमएफसी' की वेबसाइट पर (रूसी भाषा में) देख सकते हैं कि वे इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर के रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज़ स्वीकार करते हैं या नहीं।

व्यक्तिगत रूप से: अपने रजिस्ट्रेशन वाले टैक्स इंस्पेक्टोरेट में भी जा सकते हैं।

आवेदनों पर तीन वर्किंग डेज़ के अंदर निर्णय ले लिया जाता है। आप फेडरल टैक्स सर्विस की वेबसाइट पर अपना स्टेटस देख सकते हैं, और आपको टैक्स रजिस्ट्रेशन की सूचना ईमेल पर मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद आप काम शुरू कर सकते हैं – जगह किराए पर लेना, कर्मचारी रखना, कॉन्ट्रैक्ट करना।

इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर (IP) को कौन-से टैक्स देने होते हैं?

Petrov Sergey/news.ru / Global Look Press
Petrov Sergey/news.ru / Global Look Press

इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर (IP) के लिए टैक्सेशन के कई मुख्य विकल्प होते हैं:

– सामान्य टैक्स सिस्टम (डिफॉल्ट के तौर पर यही लागू होती है, जब तक कि एंट्रप्रेन्योर ने दूसरा विकल्प न चुना हो) – इसमें आपको पर्सनल इनकम टैक्स देना होता है, जो आपकी आय के अनुसार 13% से 22% के बीच होता है। यह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों के लिए भी देना होता है। साथ ही, आपको वैल्यू एडेड टैक्स भी देना पड़ता है – जो व्यवसाय के प्रकार के अनुसार 10% से 20% के बीच होता है। यह सिस्टम तब उपयुक्त होता  है जब आपके कई सप्लायर और ग्राहक हों।

– सिंप्लिफाइड टैक्स सिस्टम – इसमें दो विकल्प होते हैं: आय पर 6% टैक्स, या फिर आय में से खर्च घटाने के बाद बची राशि पर 15% टैक्स। यह इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर के बीच सबसे लोकप्रिय सिस्टम है। इसके लिए शर्तें यह हैं कि सालाना आय 450 मिलियन रूबल (लगभग 5.5 मिलियन) से ज़्यादा न हो,कंपनी में 130 से अधिक कर्मचारी न हों,और उत्पादन के साधनों की कीमत 200 मिलियन रूबल (लगभग 2.5 मिलियन) से अधिक न हो।

– ऑटोमेटेड सिंप्लिफाइड टैक्स सिस्टम– यह उन एंट्रप्रेन्योर के लिए है जिनकी सालाना आय 60 मिलियन रूबल (लगभग $700,000) से कम हो और पाँच से अधिक कर्मचारी न हों। साथ ही वे अपना वेतन केवल बैंक कार्ड्स पर प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, कुछ विशेष प्रकार के व्यवसायों के लिए कुछ क्षेत्रों में टैक्स छूट भी मिल सकती है। इंडिविजुअल एंट्रप्रेन्योर के लिए टैक्स की अधिक जानकारी आप फेडरल टैक्स सर्विस की वेबसाइट पर (रूसी भाषा में) प्राप्त कर सकते हैं।

 

और पढ़ें