2026 में मॉस्को की एक हफ्ते की यात्रा में कितना खर्च आएगा?

Polozovsky
Polozovsky
दुनिया के कोने-कोने से लोग मॉस्को आते हैं। हमने यहाँ एक हफ्ते की छुट्टी, जिसमें घूमने-फिरने और मनोरंजन का खर्च भी शामिल है, का औसत बजट तैयार किया है।

मॉस्को किसी भी महानगर की तरह हर सुविधा से भरपूर है – संग्रहालय, थिएटर, पार्क, रेस्टोरेंट और क्लब। यहाँ बड़ों और बच्चों दोनों के लिए ढेर सारे विकल्प हैं। हमने हवाई टिकटों को छोड़कर, मॉस्को में एक हफ्ते की छुट्टी का औसत खर्च निकाला है।

हवाई अड्डे से आना-जाना

Mikhail Tereshschenko / TASS
Mikhail Tereshschenko / TASS

मॉस्को के दोमोदेदोवो, शेरेमेतियेवो और वनुकोवो हवाई अड्डों से शहर के सेंटर तक पहुँचने के लिए एयरोएक्सप्रेस ट्रेन सबसे आसान विकल्प है, एक तरफ का किराया 700 रूबल (करीब 9 डॉलर) है। इसके अलावा, बस, मेट्रो या टैक्सी भी उपलब्ध हैं। बस एक बात का ध्यान रखें – ट्रेन का समय पहले से चेक कर लें, क्योंकि रात के समय कुछ ट्रेनें नहीं चलतीं।

सबसे महंगा विकल्प टैक्सी लेना है। लेकिन, यह सबसे भरोसेमंद भी है, किसी भी एयरपोर्ट के पास हमेशा बहुत सारी कैब मिल जाती हैं। सेंटर में होटल तक जाने का औसत खर्च लगभग 2,000 रूबल (~$25) होगा।

कुल: अगर आप टैक्सी लेते हैं तो ~2,000 रूबल (~$25)।

रहने का खर्च

Radisson Slavyanskaya press service / Sputnik
Radisson Slavyanskaya press service / Sputnik

मॉस्को में करीब 1,500 होटल, मोटल और हॉस्टल हैं। इनमें लग्ज़री फाइव-स्टार होटल शामिल हैं, जहाँ एक कमरे का किराया 2.4 मिलियन रूबल (~$29,000) तक हो सकता है और सुपर-बजट हॉस्टल में एक जगह का किराया 300 रूबल (~$4) तक हो सकता है।

औसतन, सिटी सेंटर में एक कमरे का किराया लगभग 7,0008,000 रूबल (~$8597) होगा।

सेंटर से थोड़ा दूर, लेकिन मेट्रो स्टेशन के पास – 3,0004,000 रूबल (~$3648)।

हफ़्ते का कुल खर्च: अगर आप सेंटर में रहते हैं तो 49,000 रूबल (~$595) और अगर आप इसके बाहर रहते हैं तो लगभग 30,000 रूबल (~$360)।

ट्रांसपोर्ट

Maxim Mishin/Moscow mayor and goverment press service / Sputnik
Maxim Mishin/Moscow mayor and goverment press service / Sputnik

मॉस्को के सेंटर में बहुत सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। मेट्रो, बसों और ट्राम में सफ़र के लिए पेमेंट करने का सबसे अच्छा तरीका यूनिवर्सल ‘त्रोइका’ कार्ड लेना है, जिसे आप किसी भी मेट्रो स्टेशन से खरीद सकते हैं।

इसकी कीमत 150 रूबल (~$1.8) है। अगर आप पूरे दिन मॉस्को में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप 1 दिन (**415 रूबल, ~$5) या 3 दिन (800 रूबल, ~$9.7) के लिए अनलिमिटेड टिकट चुन सकते हैं। एक हफ़्ते का खर्च 2,015 रूबल (~$24) होगा।

दूसरा विकल्प है कि आप बस अपने ‘त्रोइका’ कार्ड को टॉप अप करें और हर राइड के लिए अलग से पेमेंट करें। एक राइड का खर्च 75 रूबल (~$0.9) है।

हफ्ते का कुल खर्च: लगभग 2,000 रूबल (~$24)।

भोजन

Veronika Zorina / TASS
Veronika Zorina / TASS

मॉस्को में कैफ़े और रेस्टोरेंट में औसत बिल लगभग 1,500 रूबल प्रति व्यक्ति (~$18) है। लेकिन, ज़ाहिर है, सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कहाँ खाने जा रहे हैं। फ़ास्ट फ़ूड की जगहों पर औसत बिल लगभग 600 रूबल (~$7) होगा। और महंगे रेस्टोरेंट में इस रकम को आसानी से 20 से गुणा किया जा सकता है!

हफ़्ते का कुल खर्च: अगर आप सस्ते कैफ़े में दिन में दो बार खाते हैं तो लगभग 20,000 रूबल (~$240)।

म्यूजियम

Natalya Seliverstova / Sputnik
Natalya Seliverstova / Sputnik

मॉस्को में ऐसे म्यूजियम हैं जिन्हें दुनिया भर में जाना जाता है, और कला के दीवाने इन्हें देखे बिना नहीं रह सकते। सबसे मशहूर संग्रहालयों के टिकटों की कीमतें क्या हैं – देखते हैं:

  • त्रेत्याकोव गैलरी – 700 रूबल (~$8.5);
  • पुश्किन म्यूज़ियम ऑफ़ फाइन आर्ट्स – 700 रूबल (~$8.5);
  • मॉस्को क्रेमलिन म्यूज़ियम एंड आर्मरी – 1,400 रूबल (~$17)

कुल: 700 रूबल (~$8.5) से शुरू।

थिएटर

Valery Melnikov / Sputnik
Valery Melnikov / Sputnik

जिन्हें ओपेरा या बैले पसंद नहीं है, वे भी मशहूर बोल्शोई थिएटर जाने का सपना देखते हैं। लेकिन टिकट कई हफ्ते पहले खरीदने होते हैं – जो ऑनलाइन संभव है। कीमतें 1,000 रूबल (~$12) से लेकर 50,000 रूबल (~$607) तक होती हैं। औसतन, एक अच्छी सीट की कीमत लगभग 10,000 रूबल (~$120) होगी।

मॉस्को में कुल मिलाकर करीब 70 थिएटर हैं, जहाँ क्लासिकल नाटक, बैले, ओपेरा, बच्चों के शो और आधुनिक प्रस्तुतियाँ होती हैं।

कुल खर्च: 10,000 रूबल (~$120).

एंटरटेनमेंट

Maxim Blinov / Sputnik
Maxim Blinov / Sputnik

मॉस्को में देखने लायक बहुत सी जगहें हैं। इनमें से कुछ सबसे मशहूर हैं:

  • फनिक्युलर/केबल कार: यह वोरोब्योवी गोरी और लुज़्निकी स्टेडियम को जोड़ती है, जो मोस्कवा नदी के दोनों किनारों पर हैं। एक ट्रिप का खर्च 800 रूबल (~$9.7) है।
  • VDNKh में ‘सन ऑफ़ मॉस्को’ फेरिस व्हील: यूरोप का सबसे बड़ा फेरिस व्हील है। टिकट की कीमत 950 रूबल (~$11.5) से 1,800 रूबल (~$22) तक है।
  • ओस्तांकिनो टीवी टावर: आप ऊपर टॉप तक 1,9002,900 रूबल (~$2335) में जा सकते हैं।
  • मोस्कवेरियम’ ओशनेरियम: एक टिकट की कीमत 1,4501,850 रूबल (~$22) होगी।
  • ‘ड्रीम आइलैंड’ एम्यूजमेंट पार्क: "मॉस्को डिज़नीलैंड" – 2,800 रूबल (~$34) से 3,300 रूबल (~$40) तक।

कुल: लगभग 10,000 रूबल (~$121)।

तो, रूस की राजधानी में एक हफ़्ते रहने का कुल खर्च लगभग 90,000 रूबल प्रति व्यक्ति (~$1,100) है। अब समय है बैग पैक करने का!