इतिहास में दर्ज रूसी सम्राटों के 7 हैरान करने वाले कथन

Kira Lisitskaya (Photo: Tretyakov Gallery)
Kira Lisitskaya (Photo: Tretyakov Gallery)
रूसी ज़ारों (सम्राटों) के कई "कथन" मशहूर हैं, जो उन्होंने असल में नहीं कहे थे। हमने सिर्फ़ उन्हीं बातों को चुना है, जिनका ज़िक्र लिखित स्रोतों में मौजूद है।

इवान द टेरिबल

Legion Media इवान द टेरिबल, क्लावदी लेबेदेव द्वारा
Legion Media

मुझे किसी बात का घमंड नहीं, न ही मुझमें अहंकार है। मैं बस अपना राजकाज करता हूँ और जो मेरे वश में नहीं, उसे नहीं करता।

इवान द टेरिबल का 1564 में आंद्रेई कुर्बस्की को लिखा पहला पत्र।

अलेक्सेई मिखाइलोविच

Legion Media ज़ार अलेक्सेई मिखाइलोविच, 17वीं सदी के उत्तरार्ध का एक पोर्ट्रेट
Legion Media

काम के लिए एक समय होता है और मौज-मस्ती के लिए एक घंटा।

– 17वीं सदी के मध्य में लिखी बाज़पालन की एक किताब, 'द फाल्कनरज़ वे', जिसकी प्रस्तावना अलेक्सी मिखाइलोविच ने लिखी थी।

पीटर द ग्रेट

Legion Media ज़ार पीटर द ग्रेट का पोर्ट्रेट, 1700-1750
Legion Media

हमारे लोग बच्चों की तरह हैं, जो कभी वर्णमाला नहीं सीखते, जब तक कि मास्टर उन्हें मजबूर न करे, लेकिन जब वे इसे सीख लेते हैं, तो वे शुक्रगुज़ार होते हैं।

– 5 नवंबर, 1723 को मैन्युफैक्चरर्स कॉलेजियम का सुप्रीम डिक्री।

जब कोई व्यक्ति अपने कर्तव्य में चूक जाता है, तो वह पूरे राज्य को नुकसान पहुँचाता है।

रूसी राज्य के ड्राफ्ट कोड के लिए ‘राज्य अपराधों का स्पष्टीकरण’, अक्टूबर 1723

कैथरीन द ग्रेट

Legion Media फ्योदोर रोकोतोव द्वारा कैथरीन द ग्रेट का पोर्ट्रेट
Legion Media

मुझे भी वैसे ही लूटा जा रहा है, जैसे दूसरों को; लेकिन, यह एक अच्छा संकेत है और दिखाता है कि चुराने लायक कुछ तो है।

मैडम ब्योल्के को लिखा गया पत्र, दिनांक 12 अप्रैल, 1775

निकोलस I

Legion Media फ्रांज क्रूगर द्वारा निकोलस I का पोर्ट्रेट
Legion Media

इसमें कोई शक नहीं कि दास प्रथा एक गंभीर बुराई है, लेकिन अब इसे छूना और भी ज़्यादा खतरनाक होगा।

– 30 मार्च 1842, स्टेट काउंसिल के भाषण में।

निकोलस II

Legion Media जी. मैनिज़र द्वारा निकोलस II का पोर्ट्रेट
Legion Media

ईश्वर के प्रति मेरा कर्तव्य बहुत बड़ा है और मैं उन्हें हर पल  का हिसाब देने के लिए तैयार हूँ। लेकिन जब तक मैं जीवित हूँ, मैं अपने विवेक के अनुसार कार्य करूँगा, जैसा मेरी अंतरात्मा मुझे आदेश देती है।

– 20 अक्टूबर 1902 को अपनी माँ, महारानी मारिया फियोदोरोव्ना को लिखे गए पत्र से।

और पढ़ें