USSR में स्कूल का पहला दिन कैसा होता था?

कई दशकों से, पूरे देश के सभी स्कूलों में नया साल 1 सितंबर से शुरू होता है। 1984 में, इसी दिन को 'नॉलेज डे' (ज्ञान दिवस) के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।

1 सितंबर को सभी सोवियत बच्चे अपनी प्रेस की हुई यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल पहुँचते थे।

A.Tarasova / Sputnik
A.Tarasova / Sputnik

क्लास शुरू होने से पहले, एक 'लिनेय्का' होती थी — यानी स्कूल के आँगन में सभी बच्चों की परेड। हर क्लास अपने क्लास नंबर वाला बोर्ड लेकर खड़ी होती थी।

Oleg Lastochkin / Sputnik
Oleg Lastochkin / Sputnik

फिर प्रिंसिपल स्वागत भाषण देते थे।

Vladimir Rodionov / Sputnik
Vladimir Rodionov / Sputnik

उसके बाद 'पहली घंटी' बजती थी — जो स्कूल की शुरुआत का प्रतीक थी। इसमें एक 11वीं क्लास का लड़का पहली क्लास की एक छोटी बच्ची को अपने कंधे पर बिठा लेता था, और वह घंटी बजाती थी।

Vladimir Akimov / Sputnik
Vladimir Akimov / Sputnik

और पूरी क्लास औपचारिक रूप से अपनी पहली क्लास में जाती थी।

Valentin Cheredintsev / Sputnik
Valentin Cheredintsev / Sputnik

पहले दिन टीचर्स बच्चों पर ज्यादा सख्ती नहीं करते थे। वह पिछली क्लास की चीज़ें दोहराते थे, और अक्सर 'मैंने गर्मी की छुट्टियाँ कैसे बिताईं' पर निबंध लिखने को कहते थे।

Valentin Cheredintsev / Sputnik
Valentin Cheredintsev / Sputnik

1 सितंबर को 'शांति पाठ' भी होते थे, जिसमें बच्चों को शांति की अहमियत समझाई जाती थी।

Sviridova  / Sputnik
Sviridova / Sputnik

इस दिन स्कूलों में WWII के सैनिक भी आते थे, और बच्चों को अपनी जंग की कहानियाँ सुनाते थे।

Oleg Lastochkin / Sputnik
Oleg Lastochkin / Sputnik

सोवियत बच्चों के लिए यह दिन खुशी का होता था, क्योंकि वह अपने दोस्तों से दोबारा मिलते थे — जिन्हें उन्होंने पूरी गर्मियों में नहीं देखा था।

Yury Kaver / Sputnik
Yury Kaver / Sputnik

लेकिन बच्चे तो बच्चे होते हैं — कई को इस बात का दुख भी होता था कि मस्ती भरी गर्मियाँ खत्म हो गईं।

О. Ivanov  / Sputnik
О. Ivanov / Sputnik

'नॉलेज डे' का सबसे बड़ा प्रतीक थे — फूल। हर बच्चा अपनी क्लास टीचर के लिए गुलदस्ता लेकर आता था।

David Sholomovich / Sputnik
David Sholomovich / Sputnik

और इस खास दिन पर, माता-पिता अपने बच्चों की यूनिफॉर्म में तस्वीरें जरूर लेते थे।

Lev Ivanov / Sputnik
Lev Ivanov / Sputnik

और पढ़ें