क्यूबा की छात्रा को रूसी भाषा की आवश्यकता क्यों है? (वीडियो)
स्टेफनी ने रूसी भाषा सीखना हवाना विश्वविद्यालय में ही शुरू कर दिया था। उसके कुछ रिश्तेदार रूस में रहते हैं, इसलिए वह इस देश और उसकी भाषा के बारे में पहले से काफी सुनती आई है।
स्टेफनी ने मॉस्को में पुश्किन इंस्टिट्यूट के समर स्कूल में प्रशिक्षण लिया और अब वह राजधानी में ही रहना चाहती है, जिसने उसे अपने आकर्षण से पूरी तरह मोहित कर लिया है।