एक सर्बियाई छात्रा को रूसी भाषा की ज़रूरत क्यों है? (वीडियो)
"जब मैं रूसी बोलती हूँ, तो मेरे सर्बिया के कुछ दोस्त अच्छी तरह समझते हैं, और कुछ बिल्कुल नहीं"
एमा वार्गा सिर्फ तीन साल से रूसी सीख रही है, लेकिन काफी अच्छी तरह बोल लेती हैं। वह रूसी साहित्य से प्रेम करती है और उन्होंने तय किया कि वह यह भाषा अच्छे से सीखें ताकि वह अपने पसंदीदा रुसी लेखकों के उपन्यास उनकी असली भाषा में पढ़ सके। एमा समर स्कूल में पुश्किन इंस्टिट्यूट पढ़ने के लिए मॉस्को आई है और आगे भी अपनी जिंदगी को रूस से जोड़ना चाहती है।