रूस में लैंग्वेज कैंप — गर्मियाँ पुश्किन के साथ!
रूसी भाषा कैंप, जिसे 'पुश्किन कैंप' नाम दिया गया है, के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है!
आपको बस 'Education in Russian' वेबसाइट पर अप्लिकेशन जमा करना है और 26 जुलाई, 2026 तक एक कम्पिटिटिव असाइनमेंट पूरा करना है।
आप इस कैंप में हिस्सा ले सकते हैं, अगर:
- आपकी उम्र 18 से 30 साल के बीच हो
- आप CIS या साउथ ईस्ट एशिया के देशों के छात्र हों
- आपके पास रूसी नागरिकता या रेजिडेंस परमिट न हो
- आपको वास्तव में रूसी भाषा सीखनी हो और रूसी संस्कृति को गहराई से समझना हो
'पुश्किन कैंप' 2025 के प्रतिभागी
20 विजेताओं को 23 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 तक मॉस्को में होने वाले लैंग्वेज कैंप में बुलाया जाएगा।
आने-जाने का खर्च, रहने की व्यवस्था, वीज़ा और खाने का इंतज़ाम — यह सब आयोजकों की तरफ से होगा।
और जानकारी के लिए ‘पुश्किन कैंप’ की वेबसाइट पर जाएँ। यह कैंप ‘पुश्किन रशियन लैंग्वेज इंस्टिट्यूट’ और‘रुस्की मीर’ फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
'पुश्किन कैंप' 2025 के प्रतिभागी
"पुश्किन इंस्टिट्यूट दुनिया भर में रूसी भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है और लैंग्वेज कैंप इसी का एक अहम हिस्सा है। इस साल, यह कैंप दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है और हमें सच में खुशी है कि रूसी सीखने वाले छात्र मॉस्को आ सकते हैं, शहर की ऐतिहासिक जगहों को अपनी आँखों से देख सकते हैं, अपनी भाषा कौशल को सुधार सकते हैं और नए दोस्त बना सकते हैं," — निकिता गुसेव, पुश्किन इंस्टिट्यूट के रेक्टर।