FREE फेलोशिप — रूस में इंटरनेशनल रिलेशंस के एक्सपर्ट्स के लिए बेहतरीन मौका!

Drazen Zigic / Getty Images
Drazen Zigic / Getty Images
26 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2026 तक MGIMO यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ में 'InteRussia' फेलोशिप हो रही है। रूसी भाषा आना ज़रूरी नहीं — सारा प्रोग्राम अंग्रेज़ी में होगा।

इस प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, पार्टिसिपेंट्स को रशियन स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल रिलेशंस, ग्लोबल पॉलिटिकल एनालिसिस के आजकल के तरीकों, साथ ही ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन्स के विकास पर रशियन नज़रिए के बारे में कीमती जानकारी मिलेगी।

कौन अप्लाई कर सकता है?

  • गैर-रूसी नागरिक, रूस के बाहर रहने वाले;
  • उम्र 25–39 के बीच;
  • अंग्रेज़ी C1 या इससे ज़्यादा;
  • MGIMO से कोई पहले का जुड़ाव न हो (नौकरी, पढ़ाई, या दूसरे संबंध न हों);
  • PhD हो, या फिर किसी अकादमिक संस्थान / थिंक टैंक में 3+ साल का एक्सपीरियंस हो, या PhD कर रहे हों।

पढ़ाई के साथ-साथ और भी बहुत कुछ

किताबी ज्ञान के अलावा, प्रोग्राम में मॉस्को घूमने, त्रेत्याकोव गैलरी, जार्यादी पार्क, क्रेमलिन और ‘रूस’ नेशनल सेंटर देखने का मौका भी मिलेगा।

Press photo
Press photo

आखिर में आपको इंटरनेशनल रिलेशंस या फिर वर्ल्ड पॉलिटिक्स पर एक रिसर्च पेपर तैयार करना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख: 1 सितंबर 2026
ज़्यादा जानकारी और अप्लाई: interussia.com 

यह प्रोग्राम 'Mezhdunarodniki' नाम की संस्था ने MGIMO और गोरचकोव फंड के साथ मिलकर तैयार किया है, और इसे प्रेसिडेंशियल ग्रांट्स फाउंडेशन का सपोर्ट मिला है।

गोरचकोव फंड एक नॉन-प्रॉफिट है, जो रूस और बाकी देशों के बीच लोगों को जोड़ने का काम करता है। अब तक 150+ देशों के 90,000+ लोग इसके प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट कर चुके हैं, और 500+ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को ग्रांट मिली है।

और पढ़ें