रूस की जातीय समूह: काबर्डियन लोग
रूस में साढ़े पाँच लाख से अधिक काबर्डियन रहते हैं, मुख्य रूप से काबर्डिनो-बलकार गणराज्य में। वे अपने कुछ पड़ोसी जातीय समूहों के साथ मिलकर 'अदिघे' (सर्कसियन) महाजातीय समूह का हिस्सा हैं। काबर्डियन के पूर्वज उत्तरी काकेशस में चौथी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में ही बस गए थे।
अधिकांश काबर्डियन सुन्नी इस्लाम को मानते हैं। यह धर्म 15वीं शताब्दी में ओटोमन साम्राज्य के विस्तार के दौरान उनमें फैलना शुरू हुआ और 18वीं शताब्दी में मजबूती से स्थापित हो गया। हालाँकि, उत्तरी ओसेशिया में रहने वाले मोज़्दोक काबर्डियन ऑर्थोडॉक्स ईसाई हैं।
काबर्डियन लोग बेहतरीन हॉर्स ब्रीडर्स के रूप में जाने जाते हैं। उनके द्वारा विकसित काबर्डियन घोड़े की नस्ल अपनी ताकत और सहनशक्ति के लिए मशहूर है। यह मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में आसानी से ज़िंदा रह सकते हैं । इसकी काकेशस और रूस से बाहर भी काफी समय से मशहूर हैं।
काबर्डियन व्यंजन का खास व्यंजन है 'गेदलिब्ज़े' – जो चिकन है जिसे प्याज और लहसुन के साथ गाढ़ी सावर क्रीम के मैरीनेशन में पकाया जाता है। इसके अलावा 'ल्यागुर' भी काफी लोकप्रिय है – यह एक प्रकार का मांस है जिसे सुखा कर स्टोर किया जाता है और अक्सर काबर्डियन बाजरे के पास्ता के साथ परोसा जाता है।