TikTok पर वायरल हुईं 'स्लाविक डिवाज़' कौन हैं?
यह सब टिकटॉक पर शुरू हुआ, जब यूजर ‘जिन्यूजर्किन’ ने स्लाविक एनिमेशन किरदारों का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वे ओनली फायर के गाने 'अप एन डाउन' पर ट्वर्क कर रहे थे।
टिकटॉकर्स ने इस ट्रेंड को अपनाया और स्लाविक मूव्स और आउटफिट्स की पैरोडी करते हुए अपने डांसिंग वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ने एनिमेटेड लेडीज़ की तरह चोटी बनाई, जबकि कुछ ने वैसी ही ‘सरफान’ ड्रेस और हेडस्कार्फ़ भी पहना।
लेकिन, असली 'डिवाज़' कौन हैं? वे असल में 2006 की रूसी एनिमेटेड फिल्म 'दोब्रीन्या एंड द ड्रैगन' ('दोब्रीन्या निकितिच एंड ज़्मेय गोरींच') से आई हैं, जो 'मेल्नित्सा' एनिमेशन स्टूडियो की 'द थ्री बोगातिर्स' सीरीज़ की एक फ्रेंचाइज़ी है।
तीन लड़कियाँ एक बहादुर ‘बोगातिर’ (हीरो) दोब्रीन्या के बारे में चर्चा कर रही हैं, जो अपनी प्रेमिका ज़बावा को ड्रैगन से बचाने निकला है। इस सच्चे प्यार से प्रेरित होकर, वे सोचती हैं कि काश उन्हें भी ऐसा कोई मिल जाए। और वे इसी ख़्वाब के साथ गाती हैं और बड़े अजीब अंदाज़ में कूल्हे हिलाती हैं – जिसका असली लोक नृत्यों से कोई लेना-देना नहीं है!
उनका ओरिजिनल गाना और डांस खुद देखें!
'स्लाविक गर्ल' वाइब्स इंटरनेट पर कोई नई चीज़ नहीं हैं। इससे पहले, लोग 'स्लाविक स्टेयर' को दोबारा बनाने की कोशिश कर रहे थे – बिल्कुल मेलानिया ट्रम्प की तरह। और फर की टोपियाँ और लाल होंठ वाला 'स्लाविक आउटफिट', जिसके पीछे रेड स्क्वायर हो, भी वायरल हो गया था।