GW2RU
GW2RU

किसेल: बेरीज़ पीने का रूसी तरीका!

AlbinaBougartchev / Getty Images
यह मीठा और थोड़ा जेली जैसा सॉफ्ट ड्रिंक सोवियत बचपन की याद दिलाता है।

पुराने रूस में पारंपरिक ‘किसेल’ एक फर्मेंटेड डिश थी, जिसका स्वाद हल्का खट्टा होता था। यह किसी पुडिंग की तरह दिखता था, जिसे चाकू से काटना पड़ता था।

हालाँकि, आधुनिक रूसी खाने में ‘किसेल’ एक मीठा ड्रिंक है, जो बेरीज से बनता है। आटे या स्टार्च की मदद से यह गाढ़ा तो हो जाता है, लेकिन तरल ही रहता है। इसकी चिपचिपी बनावट काफी अजीब होती है, जो कभी-कभी बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। सोवियत काल में तो यह और भी ज्यादा था, क्योंकि उस वक्त ‘किसेल’ लगभग हर जगह मिलता था।

इस बेरी ड्रिंक को अक्सर कम आंका जाता है, जबकि यह एक पौष्टिक, कैलोरी से भरपूर ड्रिंक है। इसमें स्टार्च की मौजूदगी पेट की अंदरूनी परत पर एक कोटिंग बनाती है और एसिड से बचाव करती है। यह उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है, जो ज्यादा एसिडिटी या गैस्ट्राइटिस से परेशान रहते हैं।

क्या आपने कभी इसे ट्राई किया है?