मिस्र के एस्ट्रोफिजिसिस्ट ने रूस जाने का फैसला क्यों किया? (वीडियो)
मोहमद एस्साम अब्देलाल का सपना है पहला मिस्र-रूसी कॉस्मोनॉट बनना।
एस्ट्रोफिजिसिस्ट मोहमद एस्साम अब्देलाल फिलहाल रशियन एकेडमी ऑफ़ साइंस के स्पेस रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक शोधकर्ता के रूप में काम करते हैं और हाल ही में मॉस्को इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिक्स (MIPT) से अपनी PhD सफलतापूर्वक पूरी की है। पिछले साल, उन्हें अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए 'रशियन एकेडमी ऑफ़ साइंस' से एक पुरस्कार मिला। मोहमद मंगल ग्रह और चाँद पर मौजूद धूल का अध्ययन कर रहे हैं: "यह तकनीक और अंतरिक्ष यात्रियों को बचा सकता है!"
फिलहाल, मिस्र की अंतरिक्ष एजेंसी और रॉसकॉसमॉस चर्चा कर रहे हैं कि क्या मोहमद को अंतरिक्ष में भेजा जाए। और वह एक लम्बे वैज्ञानिक मिशन की उम्मीद कर रहे हैं, न कि सिर्फ एक टूरिस्ट की तरह उड़ान उड़ान भरने की…