GW2RU
GW2RU

सोवियत संघ में ‘कैन वाटर’ का क्या उपयोग था?

Gateway to Russia (avito.ru, militarysale.ru)
सोवियत संघ में पीने के पानी की कोई कमी नहीं थी, फिर भी कैन वाटर यानी डिब्बाबंद पानी जैसी असामान्य चीज़ की स्पष्ट आवश्यकता थी।

पानी बचाने के निर्देश

Bunker of Tributs / Vaija (CC BY-SA 4.0)

"पहले दिन इसे न पीएँ। बारिश का पानी इकट्ठा करके पीएँ और सभी बर्तनों को उससे भर लें। डिब्बाबंद पानी का उपयोग केवल आपात स्थिति में करें," डिब्बे पर लिखा है। "पानी निकालने के लिए, ढक्कन पर टिन ओपनर से दो छेद करें। ओपनर कंटेनर के अंदर, सप्लाई बैग में मौजूद हैं।"

यह पानी सामान्य दुकानों पर नहीं बिकता था, बल्कि नाविकों और सबमरीन के चालक दल के लिए बनाया जाता था। जहाजों पर पीने के पानी का एक भंडार हमेशा होता है, जो एक तय अवधि के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन ये डिब्बे खास तौर पर आपातकालीन स्थितियों (जैसे जहाज डूबना) के लिए होते थे और इन्हें एक अछूत रिजर्व माना जाता था।

avito.ru

डिब्बाबंद पानी को आमतौर पर पहले उबाला जाता था, फिर ठंडा किया जाता था (कुछ स्रोतों के अनुसार यह झरने का पानी होता था), फिर उसमें एस्कॉर्बिक एसिड मिलाया जाता था। इसे 240 या 250 मिलीलीटर (1 कप) के डिब्बों में पैक किया जाता था। रोज़ाना के राशन में हर व्यक्ति के लिए 1/2 लीटर पानी होता था। इसे दो साल तक स्टोर किया जाता था।

इमरजेंसी पानी को कैन में रखने की ज़रूरत आसानी से समझ में आती है: प्लास्टिक में पानी अल्ट्रावॉयलेट किरणों से खराब हो सकता है; बोतलें भी सिकुड़ जाती हैं और आसानी से खराब हो जाती हैं। दूसरी ओर, कांच भारी होता है और उसे बहुत जगह चाहिए होती है। वहीं, कैन एयरटाइट और कॉम्पैक्ट होते हैं।

इमरजेंसी पानी को कैन में रखने की ज़रूरत आसानी से समझ में आती है: प्लास्टिक में पानी अल्ट्रावॉयलेट किरणों से खराब हो सकता है; बोतलें भी सिकुड़ जाती हैं और आसानी से खराब हो जाती हैं। दूसरी ओर, कांच भारी होता है और उसे बहुत जगह चाहिए होती है। वहीं, कैन एयरटाइट और कॉम्पैक्ट होते हैं।

इन डिब्बों के उत्पादन की शुरुआत के बारे में कोई सटीक तारीख नहीं मिलती, लेकिन 1962 में इनके लिए पहली बार सरकारी नियम बने, जिन्हें 1980 में संशोधित किया गया। डिब्बाबंद पानी 1990 के दशक की शुरुआत तक बनता रहा। और रूस अकेला नहीं था – अमेरिकी नाविकों के भी अपने भंडार थे।

U.S. कैन वाटर
Legion Media

इन डिब्बों के उत्पादन की शुरुआत के बारे में कोई सटीक तारीख नहीं मिलती, लेकिन 1962 में इनके लिए पहली बार सरकारी नियम बने, जिन्हें 1980 में संशोधित किया गया। डिब्बाबंद पानी 1990 के दशक की शुरुआत तक बनता रहा। और रूस अकेला नहीं था – अमेरिकी नाविकों के भी अपने स्टॉक थे।

डिब्बाबंद पानी का स्वाद कैसा होता है?

आज आप सोवियत डिब्बाबंद पानी नहीं पी सकते, हालाँकि, जिन रूसियों ने इसे अपनी सैन्य सेवा के दौरान पिया, वे ऑनलाइन अपने अनुभव साझा करते हैं।

"मैंने इमरजेंसी किट से एक कैन ट्राई किया। उस किट में एक जहाज़-दुर्घटना-पीड़ित की डायरी’

और एक केमिकल पेंसिल भी शामिल थी," एक यूज़र ने पानी की उपयोगिता के बारे में पूछे जाने पर बताया।

"मैंने भी इसे तब चखा जब काम पर बम शेल्टर की मरम्मत कर रहा था, वहाँ 20 डिब्बों का एक बॉक्स मिला, लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल टिन के डिब्बे जैसा (यानी धातु का हल्का स्वाद) था," एक अन्य ने बताया।

"जब मैं सेना में था, तो मुझे यह पानी पीने का मौका मिला। यह डिस्टिल्ड पानी जैसा था, जिसमें बिल्कुल स्वाद नहीं था, लेकिन प्यास बुझाने के लिए काफी था," एक अन्य ने कहा।

और आज?

आधुनिक रूसी इमरजेंसी ड्रिंकिंग वॉटर
militarysale.ru

आज भी नाविकों और सबमरीन कर्मचारियों के पास आपातकालीन पानी का रिजर्व होता है, लेकिन वह डिब्बों में नहीं, बल्कि लेमिनेटेड फ़ॉइल बैग में आता है, जो बहुत हल्के होते हैं। एक बैग में 100 मिलीलीटर पानी होता है। इस पैकेज को -35°C से +65°C तक तापमान पर 5 साल तक रखा जा सकता है। प्रति दिन प्रति व्यक्ति ½ लीटर (5 पैक) की दर अभी भी वही है, और इस पानी को भी तुरंत पीने की सलाह नहीं दी जाती है।

आपातकालीन पानी ऑनलाइन स्टोर्स पर भी बेचा जाता है: इसे आमतौर पर ट्रैकर्स और हाइकर्स खरीदते हैं, और इसकी कीमत साधारण बोतलबंद पानी से लगभग दोगुनी होती है।

और पढ़ें