रूस का सबसे युवा शहर कौन सा है?

Tovbolatov (CC BY-SA 4.0)
Tovbolatov (CC BY-SA 4.0)
कॉकेशस के इस प्राचीन बस्ती को हाल ही में आधिकारिक तौर पर 'शहर' का दर्जा मिला है।

Tovbolatov (CC BY-SA 4.0)
Tovbolatov (CC BY-SA 4.0)

चेचन्या का ओय्सखारा शहर अब रूस का सबसे युवा शहर माना जाता है। इसकी उम्र अभी सिर्फ दो साल होने वाली है।

पहले की इस बस्ती को 1 जनवरी, 2024 को आधिकारिक रूप से 'शहर' का दर्जा मिला, जिसकी वजह थी यहाँ की बढ़ती हुई आबादी। आज यहाँ 19,000 से ज़्यादा लोग रहते हैं। शहर में तीन स्कूल, एक सांस्कृतिक केंद्र, एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एक जुमा मस्जिद है।

Said Tsarnaev / Sputnik
Said Tsarnaev / Sputnik

इस बस्ती का ज़िक्र पहली बार 1732 में मिलता है, लेकिन तब इसका नाम कुछ और था - ओय्सुन्गुर। सोवियत ज़माने में इसका दर्जा एक 'गाँव' का था। वहीं, इसका वर्तमान नाम इसे 1989 में मिला।