मॉस्को मेट्रो में व्लादिमीर लेनिन की तस्वीरें
1. 'बिब्लियोतेका इमेनी लेनिना' स्टेशन
'बिब्लियोतेका इमेनी लेनिना' (शाब्दिक अर्थ: 'लेनिन लाइब्रेरी') स्टेशन उन स्टेशनों में से एक है जो लेनिन के नाम पर हैं — या यूँ कहें कि लाइब्रेरी का नाम लेनिन के नाम पर रखा गया, और मेट्रो स्टेशन उसके ठीक नीचे स्थित है। इसकी एक दीवार पर लेनिन की एक विशाल मोज़ेक तस्वीर बनी हुई है।
इस स्टेशन पर लेनिन की एक और तस्वीर है, जो 'बोरोवित्स्काया' स्टेशन (ग्रे लाइन) पर जाते हुए देखी जा सकती है।
2. 'कीव्स्काया' स्टेशन
इस स्टेशन पर लेनिन के तीन पोर्ट्रेट हैं। एक मोज़ेक तस्वीर स्टेशन हॉल के आखिर में देखी जा सकती है।
बाकी की दो तस्वीरें मोज़ेक पैनलों पर हैं। इनमें से एक में 1917 में स्मोल्नी में लेनिन को सोवियत सत्ता की घोषणा करते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मोज़ेक में मूल रूप से लेनिन के पीछे स्टालिन भी थे, लेकिन 1960 के दशक में स्टालिन की तस्वीर हटा दी गई।
लेनिन का पोर्ट्रेट एक दूसरे मोज़ेक पैनल के लाल बैनर पर भी मौजूद है।
3. 'कोमसोमोल्स्काया' स्टेशन
यहाँ की मोज़ेक तस्वीरें रूस की बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाती हैं, जिन्हें कलाकार पावेल कोरिन ने डिज़ाइन किया था। इन्हीं में से एक है — रेड आर्मी को संबोधित करते लेनिन।
और दूसरे पैनल पर, रेड आर्मी के सैनिक लेनिन के पोर्ट्रेट वाला लाल झंडा ले जा रहे हैं।
'कोमसोमोल्स्काया' स्टेशन पर एक पेडेस्टल पर लेनिन का बस्ट भी मौजूद है।
4. 'प्लोश्चाद इलिचा' स्टेशन
'प्लोश्चाद इलिचा' (शाब्दिक अर्थ: 'इलिच स्क्वायर') एक और स्टेशन है जो लेनिन के नाम पर है — 'इलिच' उनका उपनाम है। इस स्टेशन के हॉल के आखिरी छोर पर लेनिन का 3D ‘बस-रिलीफ’ है।
5. 'प्लोश्चाद रेवोल्यूत्सी' स्टेशन
'प्लोश्चाद रेवोल्यूत्सी' (शाब्दिक अर्थ: 'रेवोल्यूशन स्क्वायर') स्टेशन सोवियत लोगों की कई कांस्य मूर्तियों से सजा है — क्रांतिकारी, रेड आर्मी सैनिक, नाविक, किसान… और लेनिन का एक और बस्ट।
6. 'बाउमान्स्काया' स्टेशन
'बाउमान्स्काया' स्टेशन पर लेनिन का पोर्ट्रेट वाला एक लाल झंडा है। कभी इसके साथ स्टालिन की तस्वीर भी थी, लेकिन 1960 के दशक में वह हटा दी गई।
7. 'दोब्रिनिन्स्काया' स्टेशन
इस स्टेशन के निकास पर, एस्केलेटर के पास, तीन बड़े वर्टिकल पैनल हैं। उनमें से बीच वाले पर लेनिन की तस्वीर है।
8. 'नोवोकुज़नेत्स्काया' स्टेशन
इस स्टेशन पर लेनिन का एक बड़ा मोज़ेक पैनल है।
9. 'बेलोरुस्काया' स्टेशन
लेनिन के बस्ट वाला गहरे स्लेटी ग्रेनाइट का पेडेस्टल पहले स्टेशन के अंदर लगा था, लेकिन 2021 में उसे स्टेशन के ऊपर लॉबी में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी जगह 'सोवियत बेलारूस' नामक एक बड़ी मूर्ति लगा दी गई।
10. 'ज़ारित्सिनो' स्टेशन
इस स्टेशन पर, प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर, एक पैनल पर लेनिन की टोपी वाली तस्वीर बनी है — जो आसानी से पहचानी जा सकती है।