रूस में 5 रोमांचक हाइकिंग ट्रेल्स

tolstnev / Getty Images
tolstnev / Getty Images
कार या बस से नहीं, बल्कि ऐसे देखें रूस — कैसे? आइए जानें:
  1. ग्रेट सेवस्तोपोल ट्रेल
Lilkin / Getty Images
Lilkin / Getty Images

यह ट्रेल उन लोगों के लिए है, जो समुद्र किनारे छुट्टियों में बस आराम करने की बजाय रोमांच चाहते हैं। यह 117 किलोमीटर लंबा है और बालाक्लावा से सेवस्तोपोल तक फैला है। इसमें 8 रूट हैं — 11 से 23 किलोमीटर के। एक रूट लास्पी दर्रे से बायदार गेट तक जाता है, और रास्ते में आई-पेत्री, सारीच केप और बायदार घाटी दिखती है। 'टेम्पल ऑफ द सन' चट्टान पर ज़रूर रुकें — पुरानी कहानियों के मुताबिक, वहाँ प्राचीन समय में प्रकृति की पूजा होती थी।

Gateway to Russia
Gateway to Russia
  1. ग्रेट लादोगा ट्रेल
AlexanderNikiforov / Getty Images
AlexanderNikiforov / Getty Images

यह ट्रेल तिखाया नदी के मुहाने से बेरेज़ोवो गाँव तक जाता है, और पूरा रास्ता यूरोप की सबसे बड़ी झील लादोगा के किनारे बना है। सबसे खूबसूरत हिस्सा है लेहमालाहती खाड़ी, जहाँ चीड़ के पेड़, ऊँची चट्टानें और झील का नीला पानी मिलकर एक अलग ही दुनिया बना देते हैं। रास्ते में पुरानी खदानें और एक वुओहेन्सालो नाम का लाइटहाउस भी मिलेगा, जो आज भी काम करता है। यहाँ से फेमस 'लादोगा स्केरीज़' भी दिखती हैं, जो झील पर फैले हुए छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। रास्ते में कई जगहों पर बेंच लगी हैं, और अगर मौसम अच्छा हो और पानी गर्म हो, तो आप तैराकी भी कर सकते हैं।

Gateway to Russia
Gateway to Russia
  1. ग्रेट बैकाल ट्रेल
tolstnev / Getty Images
tolstnev / Getty Images

यह एक ट्रेल नहीं, बल्कि कई ट्रेल्स का एक समूह है, करीब एक दर्जन से ज़्यादा। ये प्रिबैकाल्स्की और ज़ाबैकाल्स्की नेशनल पार्क, बैकाल नेचर रिजर्व, उत्तरी बैकाल और ओलखिन्स्कोये पठार से होकर गुज़रते हैं। जैसे, लिस्त्व्यांका-बोल्शी कोटी रूट बैकाल झील के किनारे से गुज़रता है। एक और 12 किलोमीटर का रूट है, जो सियातोय नोस नाम के सबसे बड़े पेनिनसुला पर बना है। रास्ते में चिविरकुइस्की खाड़ी दिखती है, और कतुन व कुर्बुलिक गाँव भी आते हैं।

Gateway to Russia
Gateway to Russia
  1. ओका ट्रेल
Pavliha / Getty Images
Pavliha / Getty Images

112 किलोमीटर लंबा यह रास्ता ओका नदी के किनारे बना है और पावलोवो-ऑन-ओका और निज़नी नोवगोरोद शहरों को जोड़ता है। रास्ते में आप गोर्बातोव शहर में रुक सकते हैं, ओकुलोव्स्की चट्टान की फोटो खींच सकते हैं, और निर्देशक निकिता मिखालकोव की फिल्मों 'बर्न्ट बाय द सन' (1994) और 'द बार्बर ऑफ साइबेरिया' (1998) के शूटिंग की जगह देख सकते हैं। किश्मा नदी के बाद आपको रास्ते में इंजीनियर व्लादिमीर शुखोव का मशहूर हाइपरबोलॉइड टॉवर भी मिलेगा।

Gateway to Russia
Gateway to Russia
  1. कॉकेशस ट्रेल
Ekaterina_Marory / Getty Images
Ekaterina_Marory / Getty Images

यह ट्रेल दो क्षेत्रों दागेस्तान और क्रास्नोदार क्राय और दो समुद्रों कैस्पियन और काला सागर को आपस में जोड़ता है। दरबेंत से सोची तक का यह सफर करीब 1,500 किलोमीटर का है। इसके अब तक नौ 100-किलोमीटर के हिस्से तैयार हो चुके हैं, बाकी बाद में बनेंगे। उदाहरण के लिए, "विंड्स पाथ" खादोज़ख (आदिगे) से शुरू होकर गुआम गॉर्ज और फिश्त-ओश्तेन पर्वतमाला से होकर लू गाँव में काला सागर तट पर खत्म होता है। यह ट्रेल उन लोगों के लिए है, जो बदलाव पसंद करते हैं — बर्फीली चोटियों और गुफाओं से लेकर आरामदायक समुद्र तटों तक।

Gateway to Russia
Gateway to Russia