GW2RU
GW2RU

त्वेर में 5 चीज़ें जो आपको ज़रूर देखनी और करनी चाहिए

Medvedkov / Getty Images
वोल्गा नदी के किनारे बसा यह शहर मॉस्को से महज 180 किलोमीटर दूर है और राजधानी से भी पुराना है। यहाँ शाही अंदाज़ और आधुनिक नज़ारे एक साथ दिखते हैं।
  1. वोल्गा नदी के नज़ारे देखें
JackF / Getty Images

रूस की मुख्य नदी का सबसे अच्छा नज़ारा स्तेपान रज़िन तटबंध से दिखता है। वहाँ करीब 20-30 मिनट की सैर कर सकते हैं। कॉफी लेकर नदी के दूसरे किनारे पर बने पुराने चर्चों को देखें, पुराने वोल्गा पुल तक जाएँ और सिटी गार्डन देख सकते हैं, जहाँ से नाव भी चलती है।

  1. ज़ार के महल में जाएँ
yulenochekk / Getty Images

त्वेर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच है, इसलिए पुराने समय में यात्री अक्सर यहाँ रुकते थे। और ज़ार  (सम्राट) भी इससे अछूते नहीं थे। कैथरीन द ग्रेट ने अपनी सुविधा के लिए यहाँ एक "यात्रा" महल बनवाने का आदेश दिया था।

  1. पैदल चलने वालों के लिए बनी मुख्य सड़क पर टहलें
JackF / Getty Images

स्ट्रीट म्यूज़िशियन, सौवेनिर की दुकानें, कॉफी हाउस, बार और रेस्टोरेंट — ये सब त्रेखस्व्यात्स्काया स्ट्रीट पर हैं। यह शहर की सबसे पुरानी सड़कों में से है, जहाँ 18वीं-19वीं सदी की कई ऐतिहासिक बिल्डिंग हैं। एक विंटेज ट्राम कार, जो वहाँ एक आर्ट ऑब्जेक्ट और पर्यटक सूचना केंद्र के रूप में रखी गई है, याद दिलाती है कि कभी इसी सड़क पर ट्राम चलती थीं।

यह सड़क रादिश्चेव बुलेवार्ड से होकर गुज़रती है, जहाँ बीच में एक हरा-भरा पैदल रास्ता भी है।

  1. वोल्गा के स्वाद से रूबरू हों
Ryzhkov / Getty Images

त्वेर का खान-पान आपको हैरान कर देगा – पारंपरिक व्यंजनों को नए अंदाज़ में पेश किया जाता है, ताज़ी मछली, क्राफ्ट बियर और 'अफानासी' ब्रूअरी की बियर खास है। असली रूसी खाने के लिए 'लेवल्स', 'बेतोन', 'प्रो म्यासो ई रिबु' या 'मनिलोव' जाएँ। अपनी पसंद की जगह यात्रियों के रिव्यू देखकर चुनें।

मछली के अलावा, यहाँ की एक और खासियत है 'पोज़ार्स्की कटलेट'। यह पास के शहर तोरज़ोक से आया है, इसे अलेक्सांद्र पूश्किन ने बहुत सराहा था और तब से यह त्वेर क्षेत्र का गैस्ट्रोनॉमिक प्रतीक बन गया है।

  1. अतीत की झलक
@ann_smi

19वीं-20वीं सदी के आसपास मोरोज़ोव नाम के अमीर उद्योगपति ने त्वेर के बाहर अपनी फैक्ट्रियाँ बनाईं और अपने मज़दूरों के लिए एक पूरा शहर बसाया। वहाँ मकान, अस्पताल और यहाँ तक कि एक थिएटर भी था। आज ये इमारतें वीरान हैं, लेकिन इनकी आर्ट नोव्यू शैली की दीवारें आज भी अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं।

Tver State United Museum

अगर आपको फ़ैक्ट्रियाँ देखने का शौक नहीं, तो त्वेर म्यूज़ियम ऑफ एवरीडे लाइफ चले जाएँ। यह ऐतिहासिक हवेली 19वीं सदी में रूसी कुलीनों और व्यापारियों की ज़िंदगी से रूबरू कराती है।

त्वेर कैसे पहुँचें:

  •         ट्रेन से: लेनिनग्रादस्की स्टेशन से – हाई-स्पीड ट्रेनें (जैसे 'लास्तोचका', 'सैप्सन' या 'अरोरा') 1–1.5 घंटे लेती हैं; रेगुलर ट्रेनें 2–3 घंटे।
  •         कार से: M-11 'नेवा' टोल हाईवे से – करीब 2 घंटे।
  •         बस से: 'सेवर्नी वोरोता' ('नॉर्दर्न गेट') बस स्टेशन से – करीब 2 घंटे।