जानवरों से जुड़े 10 मशहूर रूसी मुहावरे
- “Тянуть кота за хвост” (“त्यानुत कोता ज़ा ख़्वोस्त।”)
“बिल्ली को पूँछ पकड़कर खींचना”
मतलब: किसी फैसले को जानबूझकर टालना या टाल-मटोल करना।
- “Считать ворон.” (“स्चितात वोरोन।”)
“कौवे गिनना।”
मतलब: ध्यान भटकना, बेकार की चीज़ों में उलझे रहना और कुछ उपयोगी न करना।
- “Не в коня корм.” (“ने व कोन्या कोर्म।”)
“घोड़े को दाना फ़ज़ूल।”
मतलब: यह मुहावरा तब इस्तेमाल होता है जब कोई मेहनत या कोशिश पूरी तरह बेकार साबित हो — और उसका कोई नतीजा न निकले।
- “Делать из мухи слона.” (“देलात इज़ मुखी स्लोना।”)
“मक्खी का हाथी बनाना।” हिंदी में इसका अर्थ: राई का पहाड़ बनाना।
मतलब: किसी मामूली गलती को बहुत बड़ा मुद्दा बना देना, और उसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ा कर पेश करना। इस एक्सप्रेशन के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- “Стреляный воробей.” (“स्त्रेल्यानी वोरोबेय।”)
“गोली खाई हुई गौरैया।”
मतलब: यह उस अनुभवी इंसान के लिए कहा जाता है जिसे धोखा देना बहुत मुश्किल हो।
यह मुहावरा भी चिड़ियों के व्यवहार को देखकर बना है। गोली की आवाज़ पहचानने वाली गौरैया कभी चारे के पास नहीं जाती। "इसीलिए कहते हैं — गोली खाई हुई गौरैया को फँसाया नहीं जा सकता।"
- “Купить кота в мешке.” (“कुपित कोता व मेश्के।”)
“बोरी में बिल्ली ख़रीदना।”
मतलब: यह मुहावरा 19वीं सदी में रूसी भाषा में आया — और यह फ्रेंच भाषा से लिया गया था: "Acheter chat en poche." अर्थ वही है: बिना देखे कोई चीज़ ख़रीदना, और अक्सर धोखा खाना।
- “Подложить свинью.” (“पदलोज़ित स्विन्यू।”)
“सूअर रख देना।”
मतलब: किसी के साथ धोखा करना या मुसीबत खड़ी करना।
- “Медвежья услуга.” (“मेद्वेझ्या उस्लुगा।”)
“भालू की सेवा।”
मतलब: जब कोई मदद करने के नाम पर नुकसान पहुँचाए, तो समझो कि यह “भालू की सेवा”है — यानी एक ऐसी मदद जो नुकसान ज़्यादा करे।
- “Трудиться как пчела.” (“त्रुदित्स्या कक पचेला।”)
“मधुमक्खी की तरह काम करना।”
मतलब: बिना रुके, लगातार और मेहनत से काम करना।
- “Как с гуся вода.” (“कक स गुस्या वोदा।”)
“हंस के पीठ पर पानी की तरह”
मतलब: यह उस इंसान के लिए कहा जाता है जिस पर किसी बात का कोई असर नहीं होता — चाहे कुछ भी हो, वह बिल्कुल अप्रभावित रहता है।