एयरपोर्ट पर काम आएंगे ये 10 रूसी वाक्य

andresr / Getty Images
andresr / Getty Images
आप अभी-अभी रूस पहुंचे हैं। सबसे पहले पासपोर्ट कंट्रोल, फिर बैगेज क्लेम और उसके बाद शहर जाने का रास्ता ढूंढना। ये 10 रूसी वाक्य आपके पूरे सफर में हर कदम पर काम आएंगे।

1. Я приехал(а) в Россию на отдых [या प्रियेखल/प्रियेखला व रॉसियु ना ओत्दिख़]. – मैं छुट्टियां मनाने रूस आया/आई हूँ।

पासपोर्ट कंट्रोल पर सबसे पहले यही बताना होता है। यह आपके रूस आने का मकसद साफ़ तौर पर बताता है, क्योंकि यही सबसे आम सवाल होता है जो अधिकारी पूछते हैं।

Liudmila Chernetska / Getty Images
Liudmila Chernetska / Getty Images

2. Вот мой паспорт [वोत मोई पासपर्त]. – यह मेरा पासपोर्ट है।

यह वाक्य बोलते हुए अपना पासपोर्ट अधिकारी को दें। यह विनम्र लगता है और दिखाता है कि आप पहले से तैयार हैं।

3. Я буду здесь 10 дней [या बूदु ज़्देस’ 10 द्नेय]. – मैं यहां 10 दिनों के लिए रहूंगा/रहूंगी।

वे आपसे आपके ठहरने की अवधि के बारे में पूछ सकते हैं। अगर सबूत मांगा जाए, तो अपना रिटर्न टिकट और होटल बुकिंग तैयार रखें।

Monoliza21 / Getty Images
Monoliza21 / Getty Images

4. Я остановлюсь в гостинице [या अस्तानोव्ल्यूस’ व गस्तीनित्से]. – मैं होटल में ठहरूंगा/ठहरूंगी।

वे आपसे पूछ सकते हैं कि आप कहां ठहरेंगे। होटल का नाम और पता अपने पास तैयार रखें।

5. Где получить багаж? [ग्दे पालुचित् बगाज़?] – मुझे अपना सामान कहां मिलेगा?
पासपोर्ट कंट्रोल के बाद «Багаж» के साइन देखें या यह सवाल पूछें।

6. Мой багаж не прилетел. Что делать? [मोय बगाज़ ने प्रिलेतेल। श्तो देलत्? / कुदा अब्रातित्सा?] – मेरा सामान नहीं आया। क्या करूं? / मुझे कहां जाना चाहिए?

अगर आपका सूटकेस बैगेज बेल्ट पर नहीं आता है, तो लॉस्ट लगेज ऑफिस जाएं, जो आमतौर पर बैगेज क्लेम एरिया के पास होता है, और अपना बैगेज टैग दिखाएं।

7. Где обмен валюты? [ग्दे अबमेन वाल्यूती?] – पैसे कहां एक्सचेंज कर सकतें हैं?

सामान मिलने के बाद आपको रूबल की जरूरत पड़ेगी। कैश बदलने के लिए यह सवाल पूछें।

8. Как добраться до города? [काक दाब्रात्सा दा गोरदा?] – शहर तक कैसे पहुंचें?

इसे इंफॉर्मेशन डेस्क या ट्रांसपोर्ट काउंटर पर पूछें। वहां आपको बस, ट्रेन और टैक्सी के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

9. Где остановка автобуса? [ग्दे अस्तानोव्का अफ़्तोबूसा?] – बस स्टॉप कहां है?

शहर के सेंटर जाने वाली बस ढूंढें (मॉस्को और कुछ अन्य शहरों में)। मॉस्को में आप “एयरोएक्सप्रेस” भी कह सकते हैं, और लोग आपको एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट काउंटर का रास्ता बता देंगे।

andresr / Getty Images
andresr / Getty Images

10. Сколько стоит такси до центра? [स्कोल्का स्तोइत तक्सी दा त्सेंत्रा?] – शहर के सेंटर तक टैक्सी का कितना किराया है?

अगर आप टैक्सी लेते हैं, तो ऑफिशियल टैक्सी काउंटर पर ही पूछें। बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों से टैक्सी न लें।
और याद रखें, आप ‘the 'Discover Russia' पेज की मदद से रूस की अपनी ड्रीम ट्रिप की प्लानिंग कभी भी कर सकते हैं!