एक अफ़गानी ने रूसी भाषा सीखनी क्यों शुरू की?

शम्स अब्दुल समद पिछले साल काबुल से रूस आए थे और बॉर्डर पार करने पर ही उन्होंने पहली बार रूसी भाषा सुनी।

 

शम्स अब्दुल समद पिछले साल काबुल से रूस आए ताकि MISIS यूनिवर्सिटी में बैचलर की पढ़ाई कर सकें। काबुल में उन्होंने रूस द्वारा स्थापित पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, और लंबे विचार के बाद आखिरकार उन्होंने उस देश में आने का साहस जुटाया जहाँ संभावनाएँ अनंत हैं। इसके बाद उन्होंने विदेशी छात्रों के लिए आयोजित प्रीपेरेटरी फैकल्टी में आठ महीने तक रुसी भाषा सीखी। अब वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं और यहाँ गणित पढ़ाने के लिए रुकने की योजना बना रहे हैं।

और पढ़ें