शार्लोत्का एप्पल पाई

Legion Media
Legion Media
इस डेज़र्ट को बनाना इतना आसान है कि एक बच्चा भी इसे बना सकता है!

हर शरद ऋतु में रूसी लोग अपने दाचा (summer house) में टनों सेब तोड़ते हैं। और उन्हें समझ नहीं आता कि इतने सेबों का क्या किया जाए! घर का बना जैम और ड्रिंक्स, सलाद, और स्नैक्स के तौर पर कटे हुए सेब... लेकिन यह सब जल्दी ही बोर करने लगता है।

जब कुछ नहीं सूझता, तो रूसी लोग शार्लोत्का एप्पल पाई बना लेते हैं। इसके लिए चाहिए: कुछ सेब, एक गिलास चीनी, एक गिलास आटा और तीन अंडे। सबको एक साथ मिलाकर बेक करें! बस इतना ही काम है!

वैसे, यह एप्पल पाई सम्राट अलेक्सांद्र I के फ्रांसीसी शेफ द्वारा बनाई गई शार्लोट रूस डेज़र्ट का एक सरलीकृत रूप है। शुरू में यह क्रीम और व्हिप्ड क्रीम वाला एक केक था, जो बाद में सेब के साथ बिस्किट में बदल गया।