पेश है गोलुब्त्सी - एक परफेक्ट रूसी रैप

freeskyline / Getty Images
freeskyline / Getty Images
इन पत्तागोभी रोल्स को बनाना थोड़ा मुश्किल है। और इसीलिए इन्हें खाने में उतना ही ज़्यादा मज़ा आता है।

रूसी भाषा में "गोलुब्त्सी" का मतलब "छोटे कबूतर" होता है। हो सकता है यह नाम इनके आकार से आया हो।

स्टफ़िंग में अक्सर कीमा, चावल, तली हुई प्याज़ और गाजर होती है।

गोलुब्त्सी में सबसे मुश्किल काम होता है सब कुछ पत्तागोभी के पत्ते में लपेटनाБ जिसे पहले थोड़ा उबाल लिया जाता है ताकि वह नरम हो जाए और फटे नहीं।

एक-दो घंटे पकाने और उस महक का इंतज़ार करने के बाद, जो सोवियत बचपन और दादी-नानी की थाली की याद दिलाती है, आखिरकार आप इस रैप को उठाइए, सावर क्रीम में डुबोइए… और शौक से खाइए!