GW2RU
GW2RU

स्वादिष्ट भरवां मिर्च रूसी अंदाज़ में!

Yulia Mulino
जैसे भारत में भरवां मिर्च हर घर की पसंद है, वैसे ही पूर्वी यूरोप में भी यह काफी प्रचलित है, और हर क्षेत्र में इसका एक अलग रूप देखने को मिलता है।

यह स्वादिष्ट है, पौष्टिक है और आपके लंच बॉक्स के लिए भी एकदम परफेक्ट है!

भरवां मिर्च देखने में हमेशा बहुत आकर्षक और रंगीन लगती है। पकाने के दौरान, स्टफ़िंग को मिर्च और सॉस का स्वाद सोखने का समय मिल जाता है, चाहे वह सॉस ब्रोथ, क्रीम, टमाटर या सावर क्रीम से बना हो, भई वाह…!

सबसे आम स्टफ़िंग कीमा होता है, चाहे चावल डालें या न डालें, लेकिन वेजिटेरियन ऑप्शन भी मिल जाते हैं, जैसे चीज़ या सब्जियों वाली स्टफ़िंग। और ये भी उतने ही लाजवाब होते हैं!