GW2RU
GW2RU

मॉस्को मेट्रो के सबसे खूबसूरत स्टेशन: ‘अर्बात्स्काया’

यह राजधानी की मेट्रो के सबसे लंबे (220 मीटर) और सबसे गहरे (41 मीटर) स्टेशनों में से एक है।

यह स्टेशन 'अर्बात्स्को-पोक्रोव्स्काया' ब्लू लाइन पर 1953 में खुला था। इसके आर्किटेक्ट लियोनिद पॉलाकोव थे, जिन्होंने स्टालिनिस्ट स्काईस्क्रेपरों में से एक को डिज़ाइन किया था।

mos.ru

ट्रेन का इंतज़ार करते समय आप एक ऐसे हॉल में होते हैं, जहाँ फैंसी आर्चेस की पूरी गैलरी है।

mos.ru

दीवारों पर फूलों के गुलदस्तों की मूर्तियाँ लगी हैं। इस स्टक्को वर्क (गचकारी) को मोन्यूमेंटल आर्टिस्ट मारिया एंगेल्के ने बनाया था।

mos.ru

इसकी सजावट 17वीं सदी के मॉस्को आर्किटेक्चर और उसके बारोक एलिमेंट्स से प्रेरित थी।

mos.ru

स्टेशन का नाम पास की अर्बात स्ट्रीट के नाम पर रखा गया है, जो टूरिस्ट के बीच सबसे मशहूर स्ट्रीट में से एक है।

mos.ru

‘अर्बात्स्काया’ से तीन और स्टेशनों के लिए ट्रांसफर है जो सीधे मॉस्को क्रेमलिन तक जाते हैं।

mos.ru
और पढ़ें