GW2RU
GW2RU

मॉस्को मेट्रो के सबसे खूबसूरत स्टेशन: 'नोवोस्लोबोद्स्काया'

mos.ru
इस मेट्रो स्टेशन की पहचान इसके रंगीन काँच की खिड़कियों के पैनल हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं।

सर्कल (ब्राउन) लाइन पर स्थित 'नोवोस्लोबोद्स्काया' स्टेशन 1952 में खोला गया था।

mos.ru

आर्किटेक्ट्स दुश्किन और स्त्रेलकोव ने इस स्टेशन को "किसी परी-कथा जैसा और रंग-बिरंगा" बनाने की सोची थी।

mos.ru

और वैसा ही हुआ। ट्रेन का इंतज़ार करते हुए आपको लगता है जैसे आप किसी परी-कथा की दुनिया में हों। 'कोकोश्निक' आकार के आर्चों पर सोने की पॉलिश है, और पूरा हॉल बेज मार्बल से बना है।

mos.ru

फर्श पर ग्रेनाइट की स्लैब्स ब्लैक-एंड-व्हाइट चेकरबोर्ड पैटर्न में लगी हैं।

mos.ru

इस स्टेशन की मुख्य खूबसूरती है इसकी 32 जगमगाती स्टेन्ड-ग्लास खिड़कियाँ, जिन्हें पावेल कोरिन के डिज़ाइन के अनुसार बनाया गया है।

mos.ru

इन पैनल्स पर अनोखे पौधे, जगमगाते फूल और सजावटी गमले बने हैं।

mos.ru

कुछ पैनल्स पर विभिन्न पेशों के प्रतिनिधियों को दिखाने वाले मेडलियन भी हैं। जैसे, एक जियोग्राफर…

mos.ru

...या कोई पावर इंजीनियर...

mos.ru

...या फिर कोई पेंटर...

mos.ru

...या कोई संगीतकार...

mos.ru

और कुछ पैनल्स पर बड़े-बड़े तारे भी हैं।

mos.ru

ये स्टेन्ड-ग्लास पैनल्स लातवियाई SSR के आर्टिस्ट्स ने बनाए थे। इनके लिए रंगीन काँच का इस्तेमाल किया गया था, जो पहले कैथोलिक चर्चों के लिए बनाया गया था।

mos.ru

मॉस्को मेट्रो के और भी खूबसूरत स्टेशन देखें:

कोमसोमोल्स्काया

अर्बात्स्काया

प्लोश्चाद रेवोल्यूत्सी (75 कांस्य मूर्तियों के साथ!)

और पढ़ें