GW2RU
GW2RU

मॉस्को के कुस्कोवो एस्टेट में 'स्विस कॉटेज' खुला पहली बार जनता के लिए

Press Service of the Moscow Department of Culture
मॉस्को की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार यह हवेली कभी शेरेमेतयेव काउंट्स की थी।

शेरेमेतयेव काउंट्स सिर्फ शाही परिवार के करीबी राजनेता ही नहीं थे, बल्कि कला के भी बहुत बड़े पारखी थे।

Press Service of the Moscow Department of Culture

‘स्विस कॉटेज’एस्टेट की ज़मीन पर बनी आखिरी इमारत है, जिसे 1870 के दशक के आखिर में आर्किटेक्ट निकोलाई बेनोइस ने बनवाया था।

Press Service of the Moscow Department of Culture

एक दिलचस्प बात: अल्पाइन शैलेट शैली में बना यह घर लकड़ी का बना है, लेकिन ग्राउंड फ़्लोर की दीवारों को ईंट जैसा दिखाने के लिए पेंट किया गया है। वहीं, दूसरी मंज़िल पर लकड़ी की नक्काशी की गई है।

Press Service of the Moscow Department of Culture

हाल ही में इस पैवेलियन का रेस्टोरेशन हुआ है और अब इसमें कुस्कोवो के इतिहास और इसके आखिरी मालिक, काउंट सर्गेई शेरेमेतेव को समर्पित एक प्रदर्शनी होगी, जो एक पब्लिक फ़िगर, इतिहासकार और सम्राट अलेक्सांद्र III के करीबी दोस्त थे।

Press Service of the Moscow Department of Culture

मॉस्को की सबसे शानदार हवेलियों के बारे में और जानें, यहाँ पढ़ें।

और पढ़ें