5 FREE सोवियत रॉमकॉम फ़िल्में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ

Legion Media फिल्म ‘किडनैपिंग, कॉकेशियन स्टाइल’ (1966) का एक सीन
Legion Media
कंस्ट्रक्शन साइट के अफेयर्स से लेकर ऑफिस रोमांस तक – हमने सोवियत फिल्मों की एक छोटी लिस्ट बनाई है, जिन्हें आज भी रूसी देखना पसंद करते हैं। और आप इन्हें फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं!
  1. 'द गर्ल्स' (1961)
Legion Media
Legion Media

एक तोस्का नाम की लड़की, सोवियत कंस्ट्रक्शन साइट पर कुक का काम करती है। उसे एक ऐसे लड़के से प्यार हो जाता है जिसकी लड़कियां दीवानी होती हैं, और वह भी उससे प्यार करने लगता है। लेकिन दोनों इतने ज़िद्दी और घमंडी होते हैं कि कोई भी अपनी भावनाएँ पहले जताने को तैयार नहीं होता।

इस फ़िल्म में मज़दूर वर्ग की जितनी प्रशंसा की गई और 'उज्ज्वल भविष्य' का जो ख्वाब दिखाया गया, वह शायद अब पुराना हो चुका है। फिर भी यह एक ऑल-टाइम क्लासिक बन गई है। एक एक्स्ट्रा बोनस यह है कि इसमें आलू से बनी ढेर सारी रेसिपी के बारे में जानने का मौका मिलता है!

  1. 'अनबिलीवेबल एडवेंचर्स ऑफ इटालियंस इन रशिया' (1973)
Legion Media
Legion Media

अपनी आखिरी साँसें गिन रही, एक बुज़ुर्ग रूसी प्रवासी अपनी पोती को बताती है कि क्रांति के दौरान उसने सेंट पीटर्सबर्ग में एक शेर की मूर्ति के नीचे खज़ाना छिपाया था।

हालांकि, पता चलता है कि सेंट पीटर्सबर्ग में शेरों की बहुत सारी मूर्तियाँ हैं। इसलिए, यह पता लगाने के लिए कि किस मूर्ति के नीचे खज़ाना है, इटालियन चोर एक-एक करके सबके नीचे खुदाई करते हैं।

फिल्म में ढेर सारे स्पेशल इफेक्ट्स हैं, जो उस ज़माने के हॉलीवुड से कम नहीं थे जैसे पेट्रोल पंप का धमाका और एक कार का पीछा करने वाला सीन। बिना स्टंट डबल के,  एक्टरों ने खुद सेंट पीटर्सबर्ग में एक पुल पर छलांग लगाई  और एक और सीन में चादरों की गाँठ बनाकर एक ऊँची इमारत की खिड़की से बाहर निकले।

  1. 'किडनैपिंग, कॉकेशियन स्टाइल' (1966)
Legion Media
Legion Media

शूरिक नाम का एक छात्र कॉकेशस की यात्रा पर जाता है, वहाँ की रीति-रिवाज और ड्रिंकिंग टोस्ट्स सीखने के लिए। लेकिन स्थानीय लोग तब तक टोस्ट नहीं देते, जब तक शूरिक उनके साथ शराब न पी ले, और वह पूरी तरह नशे में धुत न हो जाए। फिर उसे एक बहुत ही अनोखी परंपरा में हिस्सा लेने का मौका दिया जाता है, दुल्हन चुराना, जो बाद में पता चलता है कि वह कोई नाटक नहीं, बल्कि असली था।

यह मशहूर सोवियत कॉमेडी असल में 'ऑपरेशन Y एंड शूरिक्स अदर एडवेंचर्स' (1965) का सीक्वल है। दोनों फिल्मों ने सोवियत बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

  1. 'ऑफिस रोमांस' (1977)
Legion Media
Legion Media

ल्युदमीला प्रोकोफ्येवना को एक बड़ी कंपनी को सख्ती से चलाने की आदत है और उनका पहनावा भी बहुत साधारण है। वह भूल चुकी हैं कि वह एक जवान, खूबसूरत और अविवाहित महिला हैं। एक दिन उसका एक कर्मचारी उसे एक शर्त के तहत डेट पर बुलाता है, ताकि अपनी नौकरी में तरक्की कर सके, लेकिन फिर वह सच में अपनी बॉस से प्यार करने लगता है।

यह ऑफिस की ज़िंदगी पर बनी रोमांटिक कॉमेडी अपनी रिलीज़ वाले साल में सोवियत बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही और आज भी यह टीवी पर सबसे ज़्यादा दिखाई जाने वाली फिल्मों में से एक है।

  1. 'द मोस्ट चार्मिंग एंड अट्रैक्टिव' (1985)
Legion Media
Legion Media

इंजीनियर नादिया 30 साल की हो चुकी है और उसे चिंता है कि उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। उसकी स्कूल की दोस्त सुज़ाना उसकी मदद करने आती है, वह ब्लैक मार्केट से ट्रेंडी कपड़े लाती है और उसे 'साइंटिफिक सेडक्शन' के गुर सिखाती है। लेकिन, सबसे ज़रूरी बात है सेल्फ-ट्रेनिंग, जिसमें बार-बार यह मंत्र दोहराना शामिल है: 'मैं सबसे चार्मिंग और अट्रैक्टिव हूँ।

यह फिल्म पेरेस्त्रोइका एरा की सबसे मशहूर कॉमेडी में से एक है। देखिए, इसकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है और कैसे होता है अंत।