रेड आर्मी ने WWII के मध्य तक शोल्डर स्ट्रैप क्यों नहीं पहने थे?
सोवियत सत्ता के शुरुआती सालों में, ‘Офицер’ (ofitser) यानी ऑफिसर शब्द गाली के बराबर था। यह सीधे तौर पर ज़ारवादी शासन और उसके ख़िलाफ़ उठे विद्रोही दलों से ताल्लुक रखता था – आखिर, ये "गोल्डन शोल्डर स्ट्रैप्स" ही थे जिन्होंने सिविल वॉर में बोल्शेविकों के खिलाफ जमकर लड़ने वाली व्हाइट मिलिट्री यूनिट्स का आधार बनाया था।
इसलिए, रेड आर्मी ने ‘ऑफित्सेरोव’ (‘ऑफिसर्स’) की जगह ‘कोमांदिरी’ (‘कमांडर्स’) का इस्तेमाल किया और जानबूझकर शोल्डर स्ट्रैप्स का इस्तेमाल बंद कर दिया। उनकी जगह कॉलर टैब्स ने ले ली।
समय के साथ पुरानी रंजिशें भूला दी गईं और सरकार ने रूसी सैन्य इतिहास के गौरवशाली पन्नों को याद किया। नतीजतन, 1940 में सेना में 'जनरल' और 'एडमिरल' जैसे पद फिर से शुरू किए गए – जो अभी कुछ समय पहले तक सिर्फ़ व्हाइट मूवमेंट के नेताओं से जुड़े माने जाते थे।
जनवरी 1943 में, स्टालिनग्राद में जीत के तुरंत बाद, कॉलर टैब की जगह शोल्डर स्ट्रैप शुरू किए गए। 'क्रास्नाया ज़्वेज़्दा' (रेड स्टार) अखबार ने लिखा, "हमारा फ़र्ज़ है कि हम पुरानी रूसी सेना की सबसे अच्छी मिलिट्री परंपराओं को अपनाएं और उन्हें अपनी सेना में लागू करें। हम रूसी सैन्य गौरव के सच्चे वारिस हैं और एक अच्छे संरक्षक की तरह हम इस अनमोल विरासत को बनाए रखने और बढ़ाने का प्रयास करते हैं।"
सशस्त्र बल ऐसे कदम के लिए पहले से ही मानसिक रूप से तैयार थे और इसलिए इस नए रिफॉर्म ने उन्हें हैरान नहीं किया। असल में, वे इससे खुश भी थे।
जनरल आंद्रेई ख्रुल्योव ने कहा – 'उस समय जो रैंक के बैज थे, उनसे एक सैनिक को सार्जेंट से या सार्जेंट को ऑफिसर से पहचानना मुश्किल था। शोल्डर स्ट्रैप लागू होते ही कमांडर की पहचान तुरंत होने लगी और वे भीड़ में आसानी से नज़र आने लगे।