अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे इंसान के बारे में 5 तथ्य

Sputnik
Sputnik
गेरमन स्तेपानोविच तितोव (1935-2000) ने 6 अगस्त, 1961 को अपनी अंतरिक्ष उड़ान भारी थी, जो यूरी गगारिन की उड़ान के ठीक तीन महीने बाद हुई थी। एक ने जहां इंसानों के लिए स्पेस में जाने का दरवाज़ा खोला, वहीं दूसरे ने यह साबित कर दिया कि इंसान वहां लंबे समय तक आराम से रह सकते हैं

1. वो अंतरिक्ष में जाने वाले पहले आदमी हो सकते थे

Igor Snegirev/Sputnik गेरमन तितोव और यूरी गगारिन
Igor Snegirev/Sputnik

तितोव स्पेस में जाने वाले पहले आदमी बनने की रेस में गगारिन से हार गए और उनके बैकअप बन गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी हार का दुख है। लेकिन उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि "यूरी अपने स्वभाव और व्यवहार के कारण पहली उड़ान के लिए ज़्यादा सही थे।"

2. अंतरिक्ष में एक दिन से ज़्यादा समय बिताया

Sputnik
Sputnik

गगारिन की उड़ान 108 मिनट की थी, जिसमें उन्होंने पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी की। डॉक्टरों के अंदाज़े के मुताबिक, तितोव को तीन परिक्रमाएँ करनी थीं, लेकिन उन्होंने पूरे दिन अंतरिक्ष में रहने पर जोर दिया, और यह 25 घंटे 18 मिनट का सफर बना। उनके ‘वोस्तोक-2’ स्पेसक्राफ्ट ने 700,000 km से ज़्यादा का सफ़र करते हुए 17 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया।

3. अंतरिक्ष में, उन्होंने खाया, सोया, टॉयलेट गए और व्यायाम किया

Sputnik
Sputnik

वे ज़ीरो ग्रैविटी में खाना खाने वाले और एक खास स्पेस टॉयलेट आज़माने वाले पहले इंसान बने। तितोव ने याद करते हुए कहा, "जब मैं धरती पर लौटा, तो मैंने उन्हें बताया कि स्पेस में मुझे कुछ नमकीन खाने का मन कर रहा था; चॉकलेट नहीं, बल्कि हेरिंग और एक खट्टा नींबू।" उन्होंने कुछ व्यायाम भी किया, लेकिन शुरू में उन्हें सोने में दिक्कत हुई। जैसे ही उन्हें नींद आने लगती, उनके हाथ ऊपर उठकर हवा में तैरने लगते। उन्हें सीट बेल्ट के नीचे रखना पड़ता था। एक बार तो वे बातचीत के दौरान भी सो गए थे।

4. तबीयत ठीक न होने के बावजूद, उन्होंने फ़्लाइट कैंसल नहीं की

Igor Snegirev/Sputnik
Igor Snegirev/Sputnik

लॉन्च के कुछ घंटों बाद, तितोव को "स्पेस सिकनेस" या स्पेस अडैप्टेशन सिंड्रोम हो गया, जिससे उन्हें जी मिचलाने और चक्कर आने लगे। एक वक़्त ऐसा भी आया कि उनकी इतनी तबीयत खराब हो गई कि पृथ्वी से आए सवालों का जवाब सिर्फ एक शब्द में दे पाते थे। हालांकि, कॉस्मोनॉट ने फ़्लाइट कैंसल करने से साफ़ मना कर दिया और कुछ देर बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।

5. लैंडिंग के दौरान वह लगभग एक ट्रेन की चपेट में आ गए थे

Sputnik
Sputnik

लैंडिंग के दौरान, सात किलोमीटर की ऊँचाई पर डिसेंट मॉड्यूल का हैच खुला, इजेक्शन सिस्टम चालू हुआ और तितोव का पैराशूट खुल गया। हवा उन्हें रेलवे ट्रैक की ओर ले जा रही थी, जहाँ एक मालगाड़ी तेज़ रफ्तार से आ रही थी। बाद में तितोव ने बताया – "मुझे नहीं पता कि ड्राइवर ने मुझे देखकर रफ्तार बढ़ाई या मैं काफी ऊंचाई पर था, लेकिन ट्रेन थोड़ा पहले गुज़र गई और मैं रेलवे से कुछ दसियों मीटर दूर एक खेत में उतरा।"