GW2RU
GW2RU

रूस का जातीय समूह: इवेंकी

Gateway to Russia (PHOTO: Anna Shalamova/Getty Images; Evgeny Yepanchintsev/Ilya Naymushin/Sputnik)
रूसी संघ में 190 से ज्यादा जातीय समूह रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं इवेंकी लोगों की!

इवेंकी पूर्वी साइबेरिया का एक छोटा आदिवासी समुदाय हैं, जिसका संबंध चीनी मांचू लोगों से है। येनिसे नदी से लेकर ओखोत्स्क सागर तक फैले इस विशाल इलाके में करीब 40,000 इवेंकी रहते हैं। इनमें से ज्यादातर याकुतिया में बसे हैं। 1931 से पहले इवेंकी को टुंगस के नाम से जाना जाता था।

Evgeny Yepanchintsev / Sputnik

इवेंकी भाषा से ही साइबेरिया की कई जगहों के नाम पड़े हैं, जैसे लीना और येनिसे जैसी बड़ी नदियाँ। एक मान्यता के मुताबिक, 'साइबेरिया' शब्द भी इवेंकी भाषा से आया है और इसका मतलब 'दुनिया' होता है।

Ilya Naymushin / Sputnik

ज्यादातर इवेंकी लोग रेनडियर (बारहसिंगा) पालते हैं। ये जानवर उनके खाने का साधन हैं और इन्हीं से कपड़े, दवा और घरेलू सामान बनाए जाते हैं। कहावत है, "जहाँ रेनडियर, वहाँ इवेंक; जहाँ रेनडियर नहीं, वहाँ इवेंक नहीं।"

Mikhail Kuhtarev / Sputnik

इवेंकी खाने की एक खास डिश है 'बुयुरुन' सॉसेज, जो रेनडियर की आंत और खून से बनती है। इवेंकी लोगों को जमा हुआ रेनडियर का दिमाग भी खूब पसंद है। और मिठाई में वे रेनडियर के दूध में भिगोए ब्लूबेरी खाते हैं।

Anna Shalamova / Getty Images