GW2RU
GW2RU

मिलिए 77 साल की यह वीडियो स्ट्रीमिंग स्टार रूसी बाबुश्का से

Olga Ivanovna VK social media account
77 साल की ओल्गा इवानोव्ना के ‘ट्विच’ प्लेटफॉर्म पर लगभग 250,000 फॉलोअर्स हैं और वह नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रीमिंग पुरस्कार जीतती हैं।

रशियन इंटरनेट उन्हें 'बाबुष्का ओल्गा' (दादी ओल्गा) के नाम से जानता है। वो एक मशहूर वीडियो स्ट्रीमर हैं। 'ट्विच' पर लाइव स्ट्रीम के दौरान, ओल्गा इवानोव्ना अलग-अलग वीडियो गेम्स खेलती हैं, खासकर 'काउंटर-स्ट्राइक', साथ ही 'माइनक्राफ्ट', 'मेट्रो', 'टूम्ब रेडर', 'बायोशॉक', 'एटॉमिक हार्ट' और 'डायब्लो 2' भी।

ऑनलाइन उनकी लोकप्रियता 'काउंटर-स्ट्राइक' खेलने से शुरू हुई, जब उनके विरोधियों को कुशलता से हराने का एक वीडियो वायरल हुआ। "दोस्तों, ये सब नए माउस की वजह से हुआ" स्ट्रीमर ने मुस्कुराते हुए अपनी किस्मत के बारे में कहा।

अब, ओल्गा इवानोव्ना एक सच्ची 'ट्विच लीजेंड' हैं, क्योंकि उन्होंने दिसंबर 2025 में 'स्ट्रीम लीजेंड्स अवार्ड्स ऑफ द ईयर' (SLAY 2025) में सचमुच ये ख़िताब जीता।

'ट्विच' पर उनके लगभग 2,50,000 फॉलोवर्स हैं, वहीं 'यूट्यूब' पर 40,000 से ज़्यादा।

खास बात ये है कि एक रशियन दादी का वीडियो गेमिंग जैसा शौक बेहद अप्रत्याशित और दुर्लभ है।

उन्होंने 2021 में स्ट्रीमिंग शुरू की। जब उनके पोते ने उन्हें स्मार्टफोन दिया, तो उन्होंने 'यूट्यूब' पर कुछ गेम स्ट्रीम्स देखीं और खुद भी कोशिश करने का फैसला किया। "रिटायरमेंट में बहुत बोरियत होती है," वो कहती हैं।

उनके पोते ने गेम्स और स्ट्रीम्स सेटअप करने में भी मदद की। पहले वो लैपटॉप से स्ट्रीम करती थीं, बाद में पोते ने पैसे जोड़कर उनके लिए कंप्यूटर खरीदा। समय के साथ, उन्होंने और गियर्स लिए और मशहूर स्ट्रीमर और ब्लॉगर स्लावा बस्टर ने उन्हें हेडफोन, कीबोर्ड, कुछ माउस और माउसपैड गिफ्ट किए।

उनके सब्सक्राइबर्स ने उन्हें इन-गेम 'स्किन्स' भी गिफ्ट किए, जो उनके किरदार या हथियारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। जैसे, दस्ताने।

'ट्विच' पर अपने प्रोफाइल में ओल्गा अपने बारे में विवरण शेयर करती हैं और सब्सक्राइबर्स के सवालों के जवाब देती हैं: उन्होंने पूरी जिंदगी फूड सर्विस इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में काम किया। वो दक्षिण रूस में रहती हैं (शहर बताए बिना) और गेमिंग से दूर अपने खाली समय में, वो घरेलू काम करती हैं और खाना बनाती हैं।

ओल्गा मानती हैं: हर सुबह वो यही सोचकर उठती हैं कि वो और स्ट्रीम करना चाहती हैं और अपने सब्सक्राइबर्स के साथ समय बिताना चाहती हैं।

"जब मैं खेलती हूं, तो सब कुछ भूल जाती हूं; कह सकते हैं कि मैं चिंताओं से दूर निकल जाती हूं, मैं नियंत्रण सीखती हूं और कंप्यूटर गेम्स की दुनिया को एक्सप्लोर करती हूं, क्योंकि मेरी पीढ़ी में ऐसा कुछ नहीं था!