GW2RU
GW2RU

इस सोवियत अभिनेत्री को पिकासो ने 'देवी' कहा था

Keystone-France/Gamma-Rapho/Getty Images
दोनों की मुलाकात 1958 में कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई। उस समय फिल्म 'द क्रेन्स आर फ्लाइंग' की हर जगह चर्चा थी – जूरी ने इसे गोल्डन पाम (मुख्य पुरस्कार) दिया था।

फिल्म की हीरोइन तात्याना समोइलोवा को एक खास डिप्लोमा भी मिला।

महान कलाकार पाब्लो पिकासो भी उन लोगों में शामिल थे, जो इस सोवियत अभिनेत्री की खूबसूरती और उनके जबरदस्त अभिनय के दीवाने हो गए। पिकासो ने कहा:
"इस रूसी देवी की आँखों में डूब सकते हो।"
और उन्हें एक सलाह भी दी:
"तान्या, आपको पता भी नहीं है कि आप कितनी खूबसूरत हैं। आज आप एक लड़की हैं, कल आप स्टार बन जाएँगी।"

समोइलोवा ने अपनी इस मुलाकात के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया कि पिकासो उन्हें थोड़े अजीब लगे और वह लगातार सिगरेट पी रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि पिकासो ने उनका एक पोर्ट्रेट भी बनाया था, जो उन्होंने अपने पास रख लिया। लेकिन अभिनेत्री ने इस बात की कभी पुष्टि नहीं की।