6 रूसी आदतें जिन्हें आपको तुरंत अपनाना चाहिए
1. किसी के घर जाएँ तो छोटा-सा गिफ्ट ज़रूर ले जाएँ
रूसी कभी भी 'खाली हाथ' वाले मेहमान नहीं होते
रूस में किसी दोस्त, पड़ोसी या किसी भी जान-पहचान वाले के घर जाना मतलब खाली हाथ जाना मना है।
लोग अक्सर चॉकलेट का एक बॉक्स, कोई छोटी केक, बच्चों के लिए टॉय या फिर फूल ले जाते हैं।
यहाँ गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि इमोशन मायने रखता है।
रूसी लोग कहते भी हैं:
“हम भला किसी के घर खाली हाथ कैसे जा सकते हैं!”
2. चाय के कप में चम्मच छोड़ देना
चाय के कप में चम्मच छोड़ देना
सोवियत टाइम में मज़ाक था कि रूसी लोग चाय दाएँ आँख बंद करके पीते हैं—इसलिए कि कप में खड़ा चम्मच आँख में न लगे! असल में कोई नहीं जानता कि ये आदत कहाँ से आई।
लेकिन एक कप जिसमें चम्मच छोड़ दिया गया हो, वो तेज़ी से ठंडा होता है, और कई लोग कहते हैं कि इससे चाय का स्वाद भी बेहतर लगता है।
3. न्यू ईयर दो बार सेलिब्रेट करना
नए साल के जश्न के दौरान एक फेस्टिवल टेबल सजाना
1918 से पहले रूस में जूलियन कैलेंडर चलता था, जो यूरोप के ग्रेगोरियन कैलेंडर से 13 दिन पीछे था। कैलेंडर बदलने के बाद भी, रूसी लोग “ओल्ड न्यू ईयर” यानी पुराने स्टाइल वाला नया साल अब भी मनाते हैं। और सोचा जाए तो… दो न्यू ईयर होना बुरा भी नहीं! दो बार दावत, दो बार पार्टी, दो बार विश (हालाँकि ओल्ड न्यू ईयर में लोग आमतौर पर गिफ्ट नहीं देते)। ज़िंदगी में एक एक्स्ट्रा सेलिब्रेशन कौन नहीं चाहता?
4. सर्दियों में भी आइसक्रीम खाना
दो मॉस्को की लडकियाँ , जो लगभग -8 डिग्री सेल्सियस कड़ाके की ठंड में आइसक्रीम कोन पकड़े हुई हैं, 1992
रूस में ठंड कोई वजह नहीं है अपनी फ़ेवरेट आइसक्रीम छोड़ने की। कई शहरों में तो माइनस तापमान में भी आइसक्रीम के किओस्क खुले रहते हैं! अगर आपको गले की चिंता है, तो आइसक्रीम के साथ रूसी वरेनिये (जैम) मिला कर खाएँ — कहते हैं इससे गला बहुत ठंडा नहीं होता।
5. काम आखिरी मिनट पर पूरा करना
ऑफिस वर्कर
रूसियों की एक अनोखी सुपरपावर है—वे ज़्यादातर काम डेडलाइन से ठीक पहले खत्म करते हैं।
धीमी शुरुआत, लेकिन धमाकेदार फिनिश… और ये अक्सर सच भी होता है।
एक पुराना जोक है: किसी स्टूडेंट से पूछा गया: “चाइनीज़ सीखने में कितना समय लगेगा?” वो पूछता है: “डेडलाइन कब है?”
6. मुश्किलों में भी पॉज़िटिव रहना
गर्म पानी की सालाना कटौती
हर साल कुछ दिनों की हॉट वॉटर शटडाउन, अचानक बहुत ठंडी गर्मियाँ, फाइनेंशियल क्राइसिस…
इन सबके बावजूद रूसियों का एटीट्यूड कमाल का रहता है।
वे गर्म पानी न हो तो बड़े-बड़े बर्तन गर्म कर लेते हैं, ठंड हो तो स्वेटर्स की कोई कमी नहीं, और सबसे ज़रूरी — पॉज़िटिविटी और पेशेंस हमेशा साथ रखते हैं।
“जो आपको नहीं मारता, वो आपको मजबूत बनाता है”—रूसी लोग इसे सच में जीते हैं।