रूस में सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला पेड़ कौन सा है?
क्या आपको लगता है कि यह बर्च है? या शायद स्प्रूस? चीड़? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यह है… लार्च!
ताइगा और रूस के बाकी जंगलों में 40% तक पेड़ लार्च ही है।
लार्च के बारे में कुछ दिलचस्प बातें:
1. यह चीड़ (पाइन) फ़ैमिली का है, लेकिन इसकी सुइयां मुलायम होती हैं। सर्दियों में इसकी सुइयां झड़ जाती हैं – इसीलिए, रूसी में, इसे ‘лиственница’ (‘листва’ – पत्ते) के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह पर्णपाती यानी झड़नेवाले पेड़ों की तरह होता है।
2. इसकी जीवन-अवधि 400 साल तक होती है! इसका तना इतना मजबूत होता है कि इसका उपयोग बिल्डिंग बनाने में भी होता है।
3. यह बहुत तेज़ी से बढ़ता है और अत्यधिक ठंड भी सहने की क्षमता रखता है। दरअसल, यह बेहद कम तापमान को भी आसानी से झेल सकता है!