GW2RU
GW2RU

रूसी लोग अपनी बिल्लियों को कैसे कपड़े पहनाते हैं…?

Natalya Seliverstova / Sputnik
कहते हैं कि पालतू जानवर अपने मालिकों की तरह होते हैं। और अगर ऐसा है, तो फिर उन्हें भी स्टाइलिश क्यों न दिखाया जाए? आइए, रूस भर से कुछ बेहद प्यारी बिल्लियों को उनके पोशाकों में देखें।

1. सिम्बा – व्लादिवोस्तोक की सबसे मशहूर बिल्ली

@primsimba

व्लादिवोस्तोक में सिम्बा नाम की एक कुरील बॉबटेल बिल्ली है, जो कि ब्लॉगर और फैशन आइकन है। वह अपने कई फॉलोअर्स को अलग-अलग पोशाकों में प्यारी फोटो शूट से लुभाता है।

उसके कपड़ों का कलेक्शन देखकर किसी भी फैशनिस्टा की आँखें चौंधिया जाएँ!

@primsimba

सर्दियों में, सिम्बा अपने मालिक सिर्गेई के साथ उशांका हैट और स्नोफ्लेक्स वाले स्वेटर में मछली पकड़ने जाता है और लेदर जैकेट और कस्टम हेलमेट पहनकर बाइकर्स के साथ घूमता है। गर्मियों में, वह लाल शर्ट में नेचर में आराम करता है और यॉट पर वह, ज़ाहिर है, लाइफ वेस्ट में दिखता है। उसके पास कपड़ों की और भी बहुत सी वैरायटी हैं, जिसमें स्वेटशर्ट, कूल चश्मे और हैट शामिल हैं। उसके कपड़े एक एटेलियर में सिले जाते हैं, जबकि उसके स्वेटर किसी दूसरी कारीगर ने खास तौर पर बुने हैं। कुछ हेडगियर, जैसे नाइट्स टूर्नामेंट के लिए एक हेलमेट, सेर्गेई ने अपने हाथों से बनाया था।

सिम्बा चार साल का हो चुका है। बचपन से ही वह इंसानों के साथ ‘प्रिमोर्ये’ (Primorye) में घूमता रहा है, इसलिए वह बहुत शांत स्वभाव का है – ऐसा इस फैशनेबल बिल्ली के मालिक का कहना है।

2. मैनी द स्फिंक्स और उसके दोस्त दैनी द लैब्राडोर

@deni_mani

मैनी और दैनी रूस में ऑनलाइन सबसे लोकप्रिय पालतू जानवरों में से हैं। लैब्राडोर रिट्रीवर बहुत फुर्तीला है, जबकि स्फिंक्स हमेशा शांत और कभी-कभी गंभीर भी रहता है। हालाँकि, वे एक-दूसरे को छेड़ना पसंद करते हैं – और साथ में सोते भी हैं!

@deni_mani

मैनी को, बाकी स्फिंक्स बिल्लियों की तरह, आमतौर पर ठंड बहुत लगती है, इसलिए उसके मालिक – मॉस्को के निवासी विक्तोरिया और रुस्लान – उसे हमेशा फैशनेबल शर्ट और टी-शर्ट पहनाते हैं।

@deni_mani

3. बिल्लियों की दौड़

Alexander Galperin / Sputnik

और इन प्यारी बिल्लियों ने सेंट पीटर्सबर्ग में अपने मालिकों के साथ एक कॉस्ट्यूम रन में हिस्सा लिया। पैलेस स्क्वायर पर अक्सर ऐसी अनोखी प्रतियोगिताएँ होती हैं। इस बार की मुख्य शर्त थी – अपनी बिल्ली को सबसे अनोखी पोशाक पहनाना।

Alexander Galperin / Sputnik

4. चश्मे वाली बिल्लियाँ

Natalya Seliverstova / Sputnik

ये बिल्लियाँ गर्मियों की सबसे खास एक्सेसरी, सनग्लासेस के बिना नहीं रह सकतीं! उन्हें भी अपनी प्यारी छोटी आँखों को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने की ज़रूरत होती है।

5. 'कपड़ों में बिल्लियाँ'

Natalya Seliverstova / Sputnik

रूस में बिल्लियों की बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए आधिकारिक प्रतियोगिताएँ भी होती हैं। कैसी लगी आपको यह स्फिंक्स – नेफ़र्टिटी के लुक में?

या यह फ्लफी नेपोलियन?

Natalya Seliverstova / Sputnik