GW2RU
GW2RU

मिलिए रूस की पारंपरिक समर ड्रिंक ‘क्वास’ से

elena_hramowa / Getty Images
आज पूरी दुनिया कोम्बुचा की दीवानी है, लेकिन रूस में भी सदियों पुराना एक फर्मेंटेड ड्रिंक है। और मज़ेदार बात यह है कि इसे ब्रेड से बनाया जाता है!

गर्मियां आते ही रूस के सुपरमार्केट्स में ‘क्वास’ की बोतलें भर जाती हैं। गहरे भूरे रंग का यह हल्का-सा झागदार ड्रिंक स्वाद में खट्टा-मीठा होता है और इसमें राई की ब्रेड जैसी खुशबू आती है। इसे फर्मेंटेशन से बनाया जाता है और इसमें माल्ट, आटा या राई की ब्रेड के टुकड़े इस्तेमाल किए जाते हैं।

रूस में ‘क्वास’ कोई नया ट्रेंड नहीं है। इसका ज़िक्र 10वीं सदी के पुराने दस्तावेज़ों में भी मिलता है। लोग मानते थे कि इसे पीने से शरीर को ताकत मिलती है और ताजगी महसूस होती है। बाद में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसमें फायदेमंद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं।

ज़ार के समय से लेकर सोवियत दौर तक लोग घर पर ‘क्वास’ बनाया करते थे। आज इसे रूस की लगभग हर किराने की दुकान और सुपरमार्केट में खरीदा जा सकता है। और गर्मियों में इसे रूसी‘ओक्रोश्का’, जो रायते जैसा होता है, के साथ लेना एकदम बढ़िया कॉम्बिनेशन माना जाता है!

क्या आपने कभी ‘क्वास’ ट्राय किया है? आपको कैसा लगा?